आठ टीमें ले रही है भाग
रजवाड़ा क्रिकेट लीग के डायरेक्टर आमीन पठान ने बताया कि आरसीएल सीजन- 5 में आठ टीमें शामिल की गई है। टीमों को ग्रुप ए व ग्रुप बी में बाटां गया है। ग्रुप ए में कोटा चंबल टाइगर्स,उदयपुर मेवाड़ रॉयल्स, अजमेर मेरु वॉरियर्स व जयपुर पिंक सिटी रॉयल्स को शामिल किया गया है वहीं ग्रुप बी में जोधपुर जोधाना रॉयल्स, जैसलमेर जगुआर्स, चित्तौड़ चेतक व बीकानेर डेजट्र्स चैलेंजर्स को शामिल किया गया है।