1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेड़तवाल वैश्य समाज का धार्मिक अर्द्ध कुंभ 24 से 26 तक खैराबाद में

बसंत पंचमी महोत्सव पर निकलेगी शोभायात्राविभिन्न समितियों को जिम्मेदारी सौंपी

2 min read
Google source verification
मेड़तवाल वैश्य समाज का धार्मिक अर्द्ध कुंभ 24 से 26 तक खैराबाद में

मेड़तवाल वैश्य समाज का धार्मिक अर्द्ध कुंभ 24 से 26 तक खैराबाद में

रामगंजमंडी (कोटा). अखिल भारतीय मेड़तवाल (वैश्य) समाज द्वारा संचालित मंदिर श्री फलौदी माताजी महाराज समिति के तत्वावधान में 26 जनवरी को बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को श्री फलौदी माता मंदिर, खैराबादधाम में समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी, महिला मंडल एवं नवयुवक संघ की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें बसंत पंचमी महोत्सव-2023 पर मेला ग्राउंड से मंदिर तक शोभायात्रा निकालने के लिए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
समाज के कार्यकारी अध्यक्ष सेठ मोहनदास करोडिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु प्रसाद करोडिया मंडावर वाले ने बताया कि मंदिर में समाजबंधुओं की उपस्थिति में लक्की ड्रा निकाला गया, जिसमें बसंत पंचमी पर फलौदी माताजी की शोभायात्रा में रामभरोस गुप्ता दुबलिया के नाम स्वर्ण कलश का कूपन निकला। चांदी कलश के लिए जगदीशचंद गुप्ता पाटन, सुरेश मुंजा बकानी, अशोक गुप्ता ब्यावरा व मोहनलाल संजय कुमार करोडिया मलावर की घोषणा की गई। श्यामसुंदर रमेशचंद, बड़ाई व ओमप्रकाश जुलानिया चांदी चंवर से सेवा करेंगे। शोभायात्रा में द्वारकाप्रसाद करोडिया पचोर व विष्णु प्रसाद गुप्ता खिलचीपुर चांदी की छडी लेकर चलेंगे। मुकेश मुंजा, छापीहेड़ा व रामेश्वर गांधी चेचट माताजी के रथ के आगे घुडसवार होंगे।
फलौदी माता मंदिर पर होगी महाआरती
बसंत पंचमी पर मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं के बीच अंजनी गुप्ता, इंदौर परिवार सहित बड़ी आरती करेंगी। खुशी गुप्ता गोपालचंद गुप्ता बारवां वाले, भोपाल द्वारा कपूर आरती की जाएगी। इस अवसर पर हरीश गांधी, खिलचीपुर व राधा गोविंद गुप्ता भवानीमंडी स्वर्ण चंवर से सेवा करेंगे। चांदी चंवर के लिए रामदयाल दांख खुजनेर, अशोक स्वप्निल पचोर, लक्ष्मीनारायण चौधरी एवं सोहन लाल चौधरी के नामों की घोषणा की गई। इसी तरह, चांदी छड़ी सेवा मुकेश भानेज ब्यावरा व बालचन्द गुप्ता, डूंगरगांव करेंगे।
महाआरती में माला सेवा के लिए राजेश कुमार मोहन बड़ोदिया, जगदीश गुप्ता बैरागढ़, ब्रजेश गुप्ता पचोर, गोपालचंद गुप्ता बारवा वाले भोपाल, पवन गुप्ता, माथनिया, दिलीप गुप्ता बड़ाई, ब्रजेश कुमार ब्यावरा, राजेश गुप्ता ओम विहार इंदौर, ग्रंथ गुप्ता जगदीश गुप्ता एमआरएफ, रामगंजमंडी एवं दिलीप गुप्ता जुल्मी के नामों की घोषणा की गई।
तीन दिवसीय अर्द्ध कुंभ के लिए 20 समितियां बनी
महामंत्री विष्णु प्रसाद करोडिया ने बताया कि बसंत पंचमी पर 24 से 26 जनवरी तक खैराबादधाम में मेडतवाल वैश्य समाज का धार्मिक अर्द्धकुंभ मनाया जाएगा। जिसमें परिचय सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किए जा रहे हैं। इसकी तैयारियों के लिए 20 से अधिक समितियां गठित कर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। महिला मंडल की अध्यक्ष ममता गुप्ता, महामंत्री मंजू गुप्ता एवं अ.भा.नवयुवक संघ के अध्यक्ष सागर गोलू भंडारी एवं महामंत्री नीतेश गुप्ता ने विभिन्न पंचायतों की महिलाओं, पुरुषों एवं नवयुवक-युवतियों से महोत्सव को सफल बनाने का आह्वान किया।

Story Loader