
दो के पास पांच- पांच मंडलों का चार्ज
पटवारियों के पद 58, नियुक्त 18 ही
नैनवां. नैनवां तहसील में पटवारियों के दो तिहाई पद रिक्त पड़े है। तहसील में पटवारियों की कमी से स्थिति यह बनी हुई है कि एक पटवारी के पास आठ तो पटवारियों के पास पांच-पांच, एक पटवारी के पास चार तो दो पटवारियों के पास तीन-तीन पटवार मंडलों का चार्ज है। नैनवां तहसील में पटवारियों के 58 पदों में से 40 पद रिक्त पड़े है। सिर्फ 18 पटवारी ही नियुक्त है, जिनमें से दो पटवारी मेडिकल अवकाश पर दो पटवारी कार्यालय में नियुक्त है। तहसील में 54 पटवार मंडलों में से 39 पटवार मंडलों में कोई पटवारी नियुक्त नहीं है। जिससे इन पटवार मंडलों का चार्ज दूसरे पटवार मंडलों के पटवारियों को दे रखा है, जिससे स्थिति यह बनी हुई है कि पटवारी बुद्धिप्रकाश शर्मा को आठ, पटवारी राधेश्याम व मायाराम को पांच-पांच, पटवारी अभिनव को चार, पटवारी लोकेश प्रजापत व बुधराम यादव को तीन-तीन पटवार मंडलों का चार्ज दे रखा है।
यह पटवार मंडल खाली
नैनवां प्रथम, नैनवां द्वितीय, देई, बंसोली, मेंणा, लाम्बाबरडा, कोलाहेड़ा, रेठोदा, माणी, तलवास, नीमखेड़ा, खेड़ी, सुवानिया, बम्बूली, गम्भीरा, जजावर, खोडी, सिसोला, सुवासड़ा, बाछोला, उगेन, बांसी, दुगारी, मरा, भंडेडा, डोकुन, डोडी, कालामाल, बालापुरा, नाहरगंज, समीधी, पिपल्या, मोतीपुरा, फुलेता, खेरुणा, बटावदी, जरखोदा, फतेहगंज, करवर पटवार मंडलों में पटवारी नियुक्त नही है।
यहां अतिरिक्त चार्ज
फुलेता के पटवारी बुद्धिप्रकाश शर्मा के पास आठ पटवार मंडलों फुलेता, नैनवां प्रथम, नैनवां द्वितीय, रजलावता, जजावर, खोडी, सिसोला, सुवासड़ा पटवार मंडल का,सहण के पटवारी राधेश्याम के पास पांच पटवार मंडलों सहण, खेड़ी, देई, बंसोली व कोलहेड़ा का, पटवारी मायाराम के पास पास पांच पटवार मंडलों डोकुन, डोडी, मरा, मेंणा व भजनेरी का, धानुगांव के पटवारी अभिनव के पास चार पटवार मंडलों धानुगांव, सुवानिया, उगेन व बाछोला का, पटवारी लोकेश प्रजापत के पास तीन पटवार मंडलों नाहरगंज, बम्बूली व गुढ़ादेवजी का, बुधराम यादव के पास तीन पटवार मंडलों मोडसा, पिपल्या व मोतीपुरा का अतिरिक्त चार्ज है।
यह कार्य प्रभावित
पटवार मंडल खाली पड़े होने नामांतरण, सीमाज्ञान, गिरदावरी, फसल सत्यापन, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, रास्तों के विवादों, अतिक्रमणों की जांच, जाति, आय, मूल निवास के प्रमाणपत्रों बनाने का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
कलक्टर को अवगत कराया
तहसीलदार भोपालसिंह मीणा का कहना है कि पटवारियों की कमी से राजस्व सम्बन्धी सभी प्रकार का काम काज प्रभावित हो रहा है। जिला कलक्टर को पटवारियों की कमी की स्थिति से अवगत कराया है।
Updated on:
05 Aug 2026 06:01 am
Published on:
05 Aug 2026 06:01 am
