19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

संविधान पार्क की स्थापना करने वाला आरटीयू बना प्रदेश का प्रथम तकनीकी विश्वविद्यालय

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के संविधान पार्क का ऑनलाइन लोकार्पण राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने किया। संविधान पार्क की स्थापना करने वाला आरटीयू प्रदेश का प्रथम तकनीकी विश्वविद्यालय बन गया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल मिश्र ने कहा कि आरटीयू ने जो संविधान के प्रति जागरूकता के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। उससे विश्वविद्यालय का प्रत्येक छात्र, परिजन, शिक्षक, कर्मचारी सभी संविधान के मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकेंगे।

Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Mar 12, 2024

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय के संविधान पार्क का ऑनलाइन लोकार्पण राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने किया। संविधान पार्क की स्थापना करने वाला आरटीयू प्रदेश का प्रथम तकनीकी विश्वविद्यालय बन गया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल मिश्र ने कहा कि आरटीयू ने जो संविधान के प्रति जागरूकता के क्षेत्र में कदम बढ़ाया है। उससे विश्वविद्यालय का प्रत्येक छात्र, परिजन, शिक्षक, कर्मचारी सभी संविधान के मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकेंगे। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे द्वारा किए गए इस अभिनव प्रयास पर राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां आमजन में संवैधानिक जागरूकता लाने के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय में संविधान उद्यान स्थापित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के निर्मित संविधान पार्क को अब सभी आमजन को देखने को मिलेगा। कुलपति प्रो. एसके सिंह ने कहा कि संविधान पार्क का लोकार्पण हमारे देश की गरिमा को बढाने व राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में कुलसचिव दीप्ती रामचन्द्र मीणा, अधिकारी, शिक्षक, छात्र उपिस्थत रहे।

ऐसा बनाया संविधान पार्क

आरटीयू में संविधान पार्क में संविधान स्तंभ में राष्ट्र की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार,कर्तव्य, स्तंभ के आधार पर संविधान के 22 भागों की पट्टिकाएं दर्शाई गई। एक ही स्तंभ में राष्ट्र का पूरा संविधान समायोजित किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं डॉ.भीमराव अंबेडकर की आदमकद मूर्ति भी स्थापित की गई। लगभग 65000 वर्ग मीटर क्षेत्र में संविधान उद्यान विकसित किया। जिसमें सफेद संगमरमर पत्थर का संविधान स्तंभ 75 फीट ऊंचा बनाया गया। उद्यान में विभिन्न वाटर बाड़ी का निर्माण किया। जिसके चारों तरफ एस.एस. की रेलिंग लगाई गई। रात्रि में उद्यान सुंदर दिखे। इसके लिए एलईडी व अन्य लाइट भी लगाई गई। पार्क निर्माण कार्य में लगभग 3.72 करोड़ रुपए का व्यय किया गया।