2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: कोटा की सरजमीं पर हुआ दिगम्बर जैन संतों का ऐतिहासिक मिलन

कुन्हाड़ी स्थित रिद्धी सिद्धी नगर में बुधवार सुबह दिगम्बर जैन संतों का ऐतिहासिक मिलन हुआ। आचार्य विराग सागर महाराज गुरुनानक पब्लिक स्कूल से विहार कर रिद्धि-सिद्धि नगर पहुंचे। समाज के लोगों ने महाराज का भव्य स्वागत किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 7 Mar 2018, 6:49 PM IST

Jain saints in kota

कोटा . कुन्हाड़ी स्थित रिद्धी सिद्धी नगर में बुधवार सुबह दिगम्बर जैन संतों का ऐतिहासिक मिलन हुआ। आचार्य विराग सागर महाराज गुरुनानक पब्लिक स्कूल से विहार कर रिद्धि-सिद्धि नगर पहुंचे। समाज के लोगों ने महाराज का भव्य स्वागत किया। सकल दिगम्बर जैन समाज समिति के अध्यक्ष अजय बाकलीवाल ने बताया कि गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज एवं उनका संघ बुधवार सुबह 6.30 बजे बूंदी रोड स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल से विहार कर शोभायात्रा के रूप में साढ़े 8 बजे कुन्हाड़ी के एक्जोटिका गार्डन पहुुंचे। जहां कोटा में विहार कर रहे आचार्य शशांक सागर तथा अर्यिका विकाम्या एवं उनके संघ के सदस्यों से मिलन हुआ।

Big News: सरकार ने की घोषणा , कोटा आईएल में बनेगी बुर्ज खलीफा जैसी इमारतें, मॉर्डन कॉलोनी होगी विकसित

महामंत्री विनोद टोरड़ी तथा रिद्धी सिद्धी जैन मंदिर के अध्यक्ष टीकम पाटनी ने बताया कि इस मौके पर 55 पिच्छीधारी संतों का भी मिलन हुआ। साध्वी विकाम्या श्री व शशांक सागर गत दिनों से कोटा में ही प्रवास कर रहे हैं। विकाम्या श्री आचार्य विराग सागर की ही शिष्य हैं। इसके चलते गुरु व शिष्य का मिलन का मिलन देख लोगों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। साध्वी विकाम्या श्री ने अपने गुरु विराग सागर के दर्शन किए।

Read More: सरकार का बड़ा फैसला, कोटा में कार बाजार की जगह बनेगा दवा मार्केट, 236 दुकानों के आवंटन किए निरस्त

दर्शन व सभा
रिद्धी सिद्धी जैन मंदिर के अध्यक्ष टीकम पाटनी ने बताया कि
संतों के मिलन के बाद संत कुन्हाड़ी पेट्रोल पम्प से होते हुए रिद्धी सिद्धी नगर पहुंचे। जहां जैन मंदिर में दर्शन के बाद सुवालका गार्डन में धर्मसभा आयोजित हुई। जहां आचार्य ने धर्मसभा को संबोधित किया।

Read More: बोहरा समाज ने प्रदर्शनी लगाकर बताया धर्म की पालना के साथ भी पा सकतें है उच्च शिक्षा...देखिए तस्वीरें...

शाम को विद्यार्थियों की लेंगे कक्षा
कार्याध्यक्ष जेके जैन ने बताया कि शाम 4 बजे लैंडमार्क सिटी स्थित एलन इंस्टीट्यूट के सभागार में आचार्य विराग सागर छात्रों को संबोधित करेंगे। मारवाड़ी जैन समाज के श्रीपुरा मंदिर में पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। 8 मार्च को सुबह 7 बजे यहां से विहार कर आरकेपुरम में मुनि सुब्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जाएंगे। जहां पर 8 से 25 मार्च तक 1008 समोशरण महामण्डल विधान गणाचार्यों के सानिध्य में होगा।

Read More: सिंधी समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन: बिन खर्च हाथों में रची मेहंदी, 11 जोडे़ बंधे विवाह के अटूट बंधन में

पांच मूलमंत्र
आचार्य विराग सागर संघ ने अहिंसा, बेटी बचाओ, नशा मुक्ति एवं स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का संदेश देते हुए दिल्ली से जनवरी के पहले सप्ताह में विहार किया था। आचाय्र विराग सागर करीब 600 किलोमीटर की यात्रा के बाद कोटा आ रहे हैं।