
कोटा .
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 24 जनवरी को प्रदेश के शैक्षिणक संस्थानों में एक साथ-एक ही समय पर डॉटर्स आर प्रिसियस संवाद-2 का आयोजन होगा। इसे ऐतिहासिक आयोजन बनाने को लेकर राय समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं एनएचएम मिशन निदेशक नवीन जैन ने मंगलवार मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में डेप रक्षकों से सीधा संवाद किया।
कार्यशाला में जैन ने कहा कि संभाग में इस दिन 657 डेप रक्षक शिक्षक संस्थाओं में जाकर एक साथ सुबह दो घंटे 'बेटियां अनमोल हैं का संदेश देंगे। राजस्थान में 23 सितम्बर 2016 को डॉटर्स आर प्रिसियस अभियान शुरू किया गया।
इसमें अब तक 1123 इंस्टीट्यूट में 3 लाख युवाओं तक 'बेटियां अनमोल हैं का संदेश दिया। हम चाहते हैं कि यह कारवां बढ़े। आमजन जागरूक हो कि वे बेटे और बेटियों में फर्क नहीं समझे। कार्यशाला में उन्हें प्रजेन्टेशन और वीडियो क्लीप्स के माध्यम से पीसीपीएनडीटी एक्ट, डिकॉय ऑपरेशन, मुखबिर योजना, राजश्री योजना, बधाई संदेश, इम्पेक्ट सॉफ्टवेयर समेत बेटी बचाओ मुहिम की दिशा में किए जा रहे सरकारी प्रयासों और नवाचारों के बारे में बताया।
बीच-बीच में मनोरंजक संदेश भी सुनाए।डेप रक्षक 24 जनवरी को अपने-अपने जिलों के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों व कोचिंग सस्थानों में सुबह 10 से 12 बजे तक विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर यह संदेश देंगे।
कार्यशाला में कोटा जिले से 425, बूंदी से 100, बारां से 61 व झालावाड़ से 71 डेप रक्षकों को प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में कोटा, बूंदी, झालावाड़ के सीएमएचओ शामिल रहे। संयुक्त निदेशक हेमेन्त विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।
Updated on:
16 Jan 2018 08:46 pm
Published on:
16 Jan 2018 08:33 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
