4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: आधे प्याज में बनती है 78 बच्चों की सब्जी

विधायक ने राजकीय एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल का दौरा किया। वहां के रसोइए ने बताया कि 78 बच्चों की सब्जी में मात्र आधा प्याज डलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 6 Oct 2017, 2:30 PM IST

Stale Food in School, State Eklavya Model Residential School, Cooked Meal, School Inspector of the MLA, Disorganization in school, Project Officer, District Collector, Education Department, Education in Rajasthan, Kota, Kota Patrika, Kota Patrika News, Rajasthan Patrika

विधायक का दौरा

सर‍कार ग्रामीण अंचल के बच्चों काे शिक्षा के साथ सही सेहत भी मिले, इसके लिए कई योजानाओं का क्रियान्वयन कर रही है। लेकिन बच्चों तक उचित पाैषक आहार नहीं पहुंचा पा रहा है। ये हम नहीं बारां-अटरू के विधायक रामपाल मेघवाल ने बोल रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने राजकीय एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान कई अनियमितताएं मिली। यहां बच्चों को बासी खाना पारोसा जा रहा था।

Read More: केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याओं का कोटा में विरोध

10 बजे तक शिक्षक नदारद

विधायक ने बताया कि विद्यालय का समय प्रात: साढ़े 9 बजे का है लेकिन साढ़े 10 बजे तक कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। विधायक ने छात्रों से बात की तो पता चला कि खाने में एक दिन पुरानी सब्जी परोसी जाती है। खाना अखबार के कागज पर परोसा जाता है। विधायक ने मौके पर रोटियां देखी तो आधी कच्ची थी। बच्चों को बैठाने के लिए दरी-पट्टी भी नहीं थी।

Read More: #sehatsudharosarkar: अब तक 62 लोगों की जान ले बैठा डेंगू, स्वाइन फ्लू और स्क्रब टायफस

नालियों में पसरी गंदगी

नालियां गंदगी से भरी पड़ी थी। 78 बच्चों के लिए सब्जी में मात्र आधा प्याज डालने की बात विधायक को रसोइए द्वारा बताई गई। इस पर विधायक ने भोजन में लगा रखे दोनों शिक्षक व वार्डन की हाजरी रजिस्टर में अनुपस्थिति लगाते हुए उपखण्ड अधिकारी, परियोजना अधिकारी व जिला कलक्टर से बात कर तीनों को एपीओ करने के निर्देश दिए।

Read More: यूं न फुलाओ गाल, बिछुड़े हुए हैं लाल... आधा 'मिलाप' अधूरी 'मुस्कान'

कलक्टर ने दिए जांच के आदेश

जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह ने अटरू के एकलव्य मॉडल आवासीय छात्रावास में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं संबंधित उपखंड अधिकारी को जांच के निर्देश दिए। कलक्टर ने बताया की उक्त आवासीय छात्रावास में विद्यार्थियों को अखबार पर भोजन परोसना घोर लापरवाही है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर व उपखंड अधिकारी को जांच के निर्देश देते हुए बर्तन आदि व्यवस्थाओं को उपलब्ध करवाने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाले प्रबंधन की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है।