14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Weather Update : सावन के दूसरे दिन कोटा शहर में झमाझम, एक इंच से अधिक बारिश

बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से बुधवार को हाड़ौती अंचल में झमाझम बारिश हुई। कोटा शहर में करीब पांच दिनों से भीषण गर्मी व उमस का जोर बना हुआ था।

Google source verification

बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से बुधवार को हाड़ौती अंचल में झमाझम बारिश हुई। कोटा शहर में करीब पांच दिनों से भीषण गर्मी व उमस का जोर बना हुआ था। लोग उमस के चलते पसीने से तरबतर रहे। कूलर-पंखों की हवा भी बेअसर रही। कोटा शहर में बुधवार को दिनभर उमस का जोर बना रहा। दोपहर 3 बजे बाद मौसम बदला। काली घटाएं छाई और शाम 4 बजे बारिश का दौर शुरू हो गया। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। बादल भी गरजे। बारिश का दौर शाम 6 बजे तक चला। बारिश के चलते सड़कों पर पानी बह निकला। लोगों को गर्मी से राहत रही। दो घंटे में एक इंच से अधिक बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 37.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह व शाम की आर्द्रता 75 से 76 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। शाम 5.30 बजे तक 25.2 एमएम बारिश दर्ज की गई।

उमस ने किया परेशान, सुनेल में बारिश

झालावाड़ शहर में पिछले करीब पांच दिन से गर्मी व उसम से मारे लोग बेहाल हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ जगह रुक-रुक कर बरसात हो रही है। इससे पहले मंगलवार रात धानोदी इंडस्ट्रीय एरिया में बरसात हुई। अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बुधवार को जिले के सुनेल में दोपहर करीब दो बजकर 40 मिनट से शुरू हुई मूसलाधार बारिश का दौर एक घंटे तक जारी रहा। बारिश से सडक़ों पर पानी बह निकाला। बारिश का पानी निचली दुकानों में भरने जैसी स्थिति हो गई है। मनोहरथाना में कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही।

बूंदी जिले में दिनभर उमस व गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। बूंदी शहर में सुबह से धूप-छांव का खेल चलता रहा। कूलर पंखों की हवा भी बेअसर रही। दिनभर लोगों के पसीने छूटते रहे। अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिल के नोताड़ा में शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।बारां शहर में बुधवार को शाम को बरसात का दौर शुरू हुआ। कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। अंता में भी दोपहर बाद बारिश हुई।