15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुरुद्वारे की छत डालने के लिए उमड़ा सिख समाज, कार सेवा कर डाली 8460 फीट की छत

गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब में गुरुवार सुबह आठ बजे से दरबार साहिब की पहली मंजिल की छत डालने के लिए सिख समाज उमड़ पड़ा। कार सेवा सिख धर्म की पवित्र अरदास साध संगत के सहयोग से किया गया। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ छत डालने का काम शाम साढ़े 6 बजे पूरा हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
Gurdwara Agamgarh Sahib Kota

दरबार साहिब की पहली मंजिल की छत डालने के लिए सिख समाज उमड़ पड़ा

गुरुद्वारा अगमगढ़ साहिब में गुरुवार सुबह आठ बजे से दरबार साहिब की पहली मंजिल की छत डालने के लिए सिख समाज उमड़ पड़ा। कार सेवा सिख धर्म की पवित्र अरदास साध संगत के सहयोग से किया गया। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ छत डालने का काम शाम साढ़े 6 बजे पूरा हुआ।

ऐसा जज्बा देखा

कोटा सेंट्रल गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष तरूमीत सिंह बेदी, गुरुद्वारा अगमगढ साहिब के मुख्य जत्थेदार सन्त बाबा लक्खा सिंह, जत्थेदार बाबा बलविंदर सिंह ने सुबह से लेकर शाम तक संगत के साथ मिलकर सेवा सम्पूर्ण करवाई। इसके साथ ही आरसीसी के 38 बड़े बीम और 8460 फीट की विशाल छत डालने का काम पूरा कर लिया गया।

देश के कई राज्यों से आए कार सेवक

गुरुद्वारा अगमगढ साहिब में पिछले तीन महीनों से नए दरबार साहिब की कार सेवा में कोटा व हाड़ौती के अलावा गुरुनानक नाम लेवा संगत एवं पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश की संगत ने उत्साह से सहयोग किया। दरबार साहिब की पहली छत की कार सेवा करके सारी संगत बहुत उत्साहित थी। इसके साथ ही गुरु का अटूट लंगर चलता रहा। दरबार साहिब की ऊंचाई 90 फीट तक जाएंगे। इसके साथ ही कलात्मक मीनाकारी के कार्य सुन्दर बुर्जों से दरबार साहिब सजाया जाएगा। दरबार साहिब की कार सेवा में हजारों गुरुनानक नाम लेवा संगत ने परिवारों सहित भाग लिया।