
Rajasthan Election Results 2023: छठा राउंड: भाजपा तीन सीटों पर आगे
कोटा. सर्दी और घने कोहरे के बीच रविवार सुबह 8 बजे जेडीबी कॉलेज परिसर में कोटा जिले की 6 विधानसभा सीट के लिए मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना के छठे चरण में लाडपुरा से कल्पना देवी 28484, नईमुद्दीन गुड्डू 18698, हरीश कुमार 174, उत्सव लाल 228, घनश्याम जोशी 62, दिनेश कुमार शर्मा 42, मोहम्मद रफीक के 141, भवानी सिंह राजावत 184, नोटा 572 मिले। कोटा उत्तर में भाजपा के प्रहलाद गुंजल को 33093 व कांग्रेस के शांति धारीवाल को 26428 मत मिले।
उततर से सैफुल्लाह 190 ,तरुण 132, योगेश कुमार शर्मा 123, प्रहलाद गुंजल 33093, शांति कुमार धारीवाल 26428, सोहनलाल 87, भीम सिंह कुंतल 282 मत मिले।
गौरतलब है कि कोटा जिले में इस बात रिकॉर्ड मतदान दर्ज हुआ है। पिछले चुनाव में जहां 75.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं इस बार 76.35 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। कोटा दक्षिण के भाजपा के संदीप शर्मा और कांग्रेस की राखी गौतम के बीच चुनावी टक्कर है। लाडपुरा में भाजपा की कल्पना देवी और कांग्रेस के नईमुद्दीन गुड्डू के बीच मुकाबला है। सांगोद में भाजपा के हीरालाल नागर और कांग्रेस के भानप्रताप सिंह के बीच मुकाबला है। रामगंजमंडी में भाजपा के मदन दिलावर और कांग्रेस के महेन्द्र राजोरिया चुनावी रण में है। पीपल्दा से भाजपा के प्रेम गोचर और कांग्रेस के चेतन पटेल के बीच मुकाबला है।
Published on:
03 Dec 2023 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
