16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Video: राजस्थान में यहां तैयार हो रहा स्मार्ट क्रोकोडाइल पार्क

पर्यावरण, पर्यटन व वन्यजीव प्रेमियों को एक ओर मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व और नांता का अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के बाद अब जल्द ही नया तोहफा मिलने वाला है। देवली अरब रोड क्षेत्र में बन रहे नगर वन में क्रोकोडाइल सेंटर में मगरमच्छ की जल क्रीड़ा का रोमांच देखने को मिलेगा।

Google source verification

पर्यावरण, पर्यटन व वन्यजीव प्रेमियों को एक ओर मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व और नांता का अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के बाद अब जल्द ही नया तोहफा मिलने वाला है। देवली अरब रोड क्षेत्र में बन रहे नगर वन में क्रोकोडाइल सेंटर में मगरमच्छ की जल क्रीड़ा का रोमांच देखने को मिलेगा। वन विभाग की ओर से कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण में दो नगर वन देवली अरब रोड़ व आंवली रोजड़ी में बनाए जा रहे हैं।

डाइवर्जन चैनल से जुड़ेगा पार्क
उपवन संरक्षक जयराम पाण्डे ने बताया कि ढाई हैक्टेयर में क्रोकोडाइल पार्क विकसित कर उसे डाइवर्जन चैनल के माध्यम से नाले से जाड़ा जाएगा। अभी पार्क का काम चल ही रहा है, लेकिन 4 से 5 मगरमच्छ इसमें आ चुके हैं। धीरे-धीरे नाले के सभी मगरमच्छ इसमें आ जाएंगे। दर्शकों के लिए यहां पर व्यू प्वाइंट भी बनाया जा रहा है।

32 हैक्टेयर में होगा नगर वन
उपवन संरक्षक पाण्डे ने बताया कि देवली अरब रोड पर राड़ी के बालाजी मंदिर के पास 32 हैक्टेयर में नगर वन तैयार किया जा रहा है।अभी तक 89.6 लाख रुपए खर्च कर मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, गड्डे, सोलर पैनल, फैंसिंग दीवार, पाथवे व विभिन्न 15 प्रजातियों के पेड़ लगाए जा चुके हैं। तालाब, पक्षी विहार, क्रोकोडाइल पार्क का कार्य चल रहा है। देवली अरब नाले में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है, जो बारिश के दिनों में पानी के बाहव के साथ बाहर आ जाते है। इन मगरमच्छों को क्रोकोडाइल पार्क में रखा जाएगा। यह 2024 में बनकर तैयार हो जाएगा। नगर में स्थानीय लोग मॉर्निंग वॉक का आनन्द ले सकेंगे। दूसरा नगर वन आंवली रोजड़ी में 50 हैक्टेयर में तैयार किया जा रहा है।


स्वयंसेवी संस्थाओं को पेड़ों की जिम्मेदारी
उन्होंने बताया कि नगर वन में दो स्वयंसेवी संस्थाओं को 6400 पेड़ लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्होंने पेड़ लगाने का काम शुरू कर दिया है। पूरे पेड़ लगाने के यहीं संस्थाएं इन पेड़ पौधों की 5 साल तक देखरेख करेगी। बाकी क्षेत्र में जल स्त्रोत व लोकल पेड़ लगाएंगे जाएंगे। साथ ही पंचवटी, नक्षत्र, नवगृह जैसी अलग-अलग वाटिकाएं तैयार कर उनमें अलग-अलग प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे।

फैक्ट फाइल
– 32 हैक्टेयर क्षेत्र में नगर वन देवली अरब रोड पर
– 1.28 करोड़ का बजट स्वीकृत
– 89.6 लाख खर्च हो चुके
-6400 पेड़-पौधे लगाएं जाएंगे
-351 मीटर तालाब की पाल
-2.5 हैक्टेयर में क्रोकोडाइल पार्क
-1700 मीटर रनवे पाथ
-50 हैक्टेयर में नगर वन आंवली रोजड़ी में