4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संपत्ति के लालच में कलयुगी बेटे ने कपड़े बदलते हुए वृद्ध मां के फोटो कर दिए वायरल

- पिता की मृत्यु के बाद मां को मानसिक बीमार बता हड़पना चाहता था मकान- पिता के नाम की फर्जी वसीयत भी करा चुका था तैयार, मां की रिपोर्ट पर गिरफ्तार    
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 18 May 2020, 10:05 AM IST

viral

,

कोटा. मकान और संपत्ति हड़पने के लालच में कलयुगी बेटे ने 75 साल की अपनी वृद्ध मां के ही कपड़े बदलते हुए फोटो वायरल कर दिए । वृद्ध मां को बेटे की इस घिनौनी हरकत की जानकारी मिली तो उसने दादाबाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दादाबाड़ी थानाधिकारी ताराचंद ने बताया कि शिवपुरा निवासी 75 वर्षीय वृद्ध महिला ने करीब एक महीने पहले अपने बेटे के खिलाफ फर्जी वसीयत बनाकर मकान और संपत्ति हड़पने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अभी तफ्तीश चल ही रही थी कि इसी दौरान वृद्धा के पति की भी मृत्यु हो गई। रविवार को पति के देहावसान का 21 वां दिन था। जिसपर वह घर में ही हवन कर रहीं थी।
हवन करते समय अचानक वृद्धा का ऑटोचालक बेटा आया और उसने हवनकुंड और वृद्धा के ऊपर पानी डाल दिया। भीगने के बाद वृद्धा अपने कपड़े बदलने के लिए कमरे में गईं तो बेटे ने कमरे के जंगले से मां के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए और इसके बाद उन्हें अपने परिचित और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया पर भेज दिया। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने मां को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए इन फोटो को वायरल भी कर दिया।

सीआई ताराचंद ने बताया कि वृद्धा को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दादाबाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।