ऐसे चल रहा था जुगाड़ से कामएमबीएस अस्पताल में सोनोग्राफी की तीन मशीनें है। इनमें से दो पिछले दो माह से बंद पड़ी है। दूसरी मशीन में अलग- अलग क्रॉप लगते है, लेकिन एक ही से काम चलाया जा रहा था। उस क्रॉप को भी टेप बांधकर चलाया जा रहा था, लेकिन तीसरी मशीन भी शुक्रवार को अचानक खराब हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि इन मशीनों के पाटर्स की तलाश उन्होंने स्थानीय बाजार में की थी, लेकिन इनके पाटर्स नहीं मिल रहे। कम्पनी ने इन मशीनों को बनाना ही बंद कर दिया है। इस कारण कम्पनी ने इन्हें ठीक करने से हाथ खड़े कर दिए है।