
मंत्री नागर के स्वागत के लिए बनाया गया मंच टूटा, बाल-बाले बचे मंत्री, प्रधान व कार्यकर्ता गंभीर घायल
Stage For Minister Collapses : सांगोद (कोटा)। सांगोद विधायक हीरालाल नागर के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद गुरुवार को यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बपावर रोड पर स्वागत के लिए बनाया गया मंच अचानक टूट गया। मंच पर मौजूद राज्यमंत्री समेत सभी कार्यकर्ता नीचे आ गिरे। हादसे में राज्यमंत्री नागर के पैर में चोट आई। वहीं छह अन्य कार्यकर्ता भी घायल हो गए।
चार को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया। मंच टूटने के बाद कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। मंच पर मौजूद राज्यमंत्री नागर समेत अन्य कार्यकर्ता एक दूसरे के ऊपर जा गिरे। नीचे खड़े कार्यकर्ताओं ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस एवं अन्य वाहनों से तत्काल सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में राज्यमंत्री नागर के पैर में चोट आई। वहीं सांगोद प्रधान जयवीर सिंह, भाजपा नेता मनोज शर्मा, महेन्द्र शर्मा, चन्द्रप्रकाश सोनी को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। बनवारी गौतम व धीरज गौतम के भी चोटें आईं हैं।
Published on:
04 Jan 2024 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
