
Students dead body found in canal
पुलिस ने दो दिन पहले लापता हुआ अक्षरधाम कॉलोनी निवासी छात्र की लाश दायीं मुख्य नहर से बराम की है। पुलिस को नहर के पास ही उसकी स्कूटी भी खड़ी हुई मिली। कोटा की प्राईवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा छात्र घर से यूनिवर्सिटी जाने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंचा। शनिवार को उसकी लाश बरामद होने के बाद पुलिस और परिजन फिलहाल हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं।
उद्योग नगर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह दांयी मुख्य नहर में एक शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। एएसआई संजय वर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि थेगड़ा के पास दांयी मुख्य नहर में एक शव पड़ा है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालवाया तो उसकी बेल्ट में स्कूटी की चाबी लगी हुई मिली। पुलिस ने जब आसपास तलाशी ली तो नहर के किनारे एक लावारिश स्कूटी भी खड़ी मिली। युवक की लाश से मिली चाबी के जरिए जब इस स्कूटी का लॉक खोला गया तो उसकी डिग्गी में बैग मिला। जिसमें रखी एक डायरी में कई मोबाइल नम्बर लिखे हुए थे। कई फोन लगाने के बाद भी पुलिस को युवक की पहचान करने में सफलता नहीं मिली तो शव मोर्चरी में रखवा दिया गया।
मोर्चरी पर हुई शिनाख्त
पुलिस ने जिन लोगों को फोन किए उनमें से कुछ लोगों ने युवक के परिजनों को तलाश ही लिया। इसके बाद जब लोग मोर्चरी पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त अक्षरधाम कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय सिद्धार्थ सोनी के रूप में हुई। मृतक के पिता रामप्रसाद सोनी ने बताया कि सिद्धार्थ डकनिया स्टेशन रोड स्थित एक निजी विश्वविद्यालय से बीसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई रहा था। वह 26 अक्टूबर को सुबह 8.30 बजे घर से स्कूटर लेकर क्लास लेने निकला था, लेकिन रात तक लौटकर घर वापस नहीं आया। रात भर तलाशने के बाद भी जब सिद्धार्थ का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने शुक्रवार को बोरखेड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।
पुलिस और हत्या में उलझी पुलिस
मृतक सिद्धार्थ तीन भाईयों में सबसे छोटा था। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, लेकिन परिजनों के चुप्पी साधने के बाद हत्या और आत्महत्या की गुत्थी उलझ गई है। हालांकि परिजन फिलहाल कुछ भी कहने से बचते रहे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले से पर्दा उठ सकेगा।
Published on:
28 Oct 2017 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
