टीबी के रोगियों को वजन के हिसाब से 25 से 39 किलोग्राम के व्यक्ति को प्रतिदिन दो गोली, 40 से 54 किलोग्राम के व्यक्ति को तीन गोली, 55 से 6 9 किलोग्राम के व्यक्ति को चार गोली और 70 से ऊपर के व्यक्ति को पांच गोली प्रतिदिन के हिसाब से लेनी होंगी। इसी प्रकार से बच्चों में चार से सात किलोग्राम के बच्चे को दो गोली, आठ से 11 किलोग्राम के बच्चे को चार गोली, 12 से 15 किलोग्राम के बच्चे को छह गोली, 16 से 24 किलोग्राम के बच्चे को आठ गोली, 25 से 29 किलोग्राम के बच्चे को सात गोली और 30 से 39 किलोग्राम के बच्चे को छह गोली का सेवन प्रतिदिन के हिसाब से करना होगा।