17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air strike: कोटा की सड़कों से आसमां तक हुंकार, ‘सुन ले पाक ये है हिंदुस्तान, घर में घुसेगा और मारेगा भी’

आतंकियों की सरपरस्ती के जवाब में भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक की खबर लगते ही कोटा ही नहीं पूरे राजस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Feb 26, 2019

Surgical strike 2

Air strike: कोटा की सड़कों से आसमां तक हुंकार, 'सुन ले पाक ये है हिंदुस्तान, घर में घुसेगा और मारेगा भी'

कोटा. आतंकियों की सरपरस्ती के जवाब में भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक की खबर लगते ही कोटा ही नहीं पूरे राजस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई। 12 दिन से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे लोग साहसीक कदम के बाद तिरंगा थामे सड़कों पर उतर आए और जमकर आतिशबाजी की।

Special Story : अफीम डोडा पर चीरा लगाने से पहले क्यों पूजी जाती है काली मां, पढि़ए दिलचस्प है रहस्य...

एयर स्ट्राइक की खबर लगते ही कोटा में जगह जगह आतिशबाजी और ढ़ोल नगाड़े बज उठे। हर कोई भारतीय सेना और उसके जांबाज सैनिकों के जज्बे को सलाम कर रहा था। जश्र के बीच तमाम युवा नारे लगाते नजर आए कि 'सुन ले पाक ये हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भीÓ। विधायक संदीप शर्मा और मदन दिलावर ही नहीं उनके समर्थकों ने भी जमकर आतिशबाजी की।

RAS Transfer : कोटा में सालों से जमे अधिकारियों की उखड़ी जड़े, सरकार के चहेतों के खिले चेहरे, जानिए कौन कहां गया...

जोश में हाड़ौती

बारां में तिरंगे और जयकारों के साथ लोग खुशी मना रहे हैं। जिले के कई कस्बों में तिरंगे के साथ भारत माता की जय के नारो के साथ शहरवासीयों ने खुशी मनाई। बूंदी में पाक पर कार्रवाई को लेकर लोगों ने खुशी जताई और भारत माता के जयकारे लगाए।

Read More:थप्पड़ प्रकरण: एक्सईएन ने FIR में लिखा, चांदना ने चांटा मारा, जातिसूचक शब्दों से किया अपमानित, मंत्री पर इन धाराओं में केस दर्ज

झालावाड़ में भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के भीतर घुसकर पाकिस्तान में स्थित आंतकी अड्डों को ध्वस्त करने पर लोगो ने जताई खुशी। जगह जगह नारेबाजी के बीच की आतिशबाजी की। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ हवलदार हेमराज मीणा के गृह कस्बे सांगोद में भी लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।

BIG News: चांदना के समर्थन में सड़कों पर उतरा सर्वसमाज, भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जंग का ऐलान