3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को ही नहीं गुरुजी को भी चाहिए घर के पास स्कूल, ट्रांसफर के लिए टीचर लगा रहे एडी-चोटी का जोर

दस साल से प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने तबादलों के लिए पूरा दम लगा लगा रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Apr 2018, 12:14 PM IST

Teacher Transfer

कोटा . दस साल से प्रतिबंध हटने का इंतजार कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों ने तबादलों के लिए पूरा दम लगा लगा रखा है। शिक्षा विभाग में तबादला आवेदन की अंतिम तारीख समाप्त होने तक 800 हार्डकॉपी व मेल के जरिए आवेदन शिक्षा विभाग कार्यालय पहुंचे। इनमें 520 महिला शिक्षकाओं व 280 पुरुष शिक्षकों के आवेदन हैं।

Read More: "लो जी! तबादलों से बैन हटते ही याद आ गए बूढ़े मां-बाप, पहले दिन ही विधायकों के पास लगा अर्जियों का ढेर

ये वे शिक्षक हैं, जिन्होंने विभाग में तबादला आवेदन किया है। अन्य शिक्षक भी हैं, जिन्होंने राजनेताओं व सीधे बीकानेर निदेशालय अधिकारियों के पास आवेदन किया। अब इन आवेदनों को कार्यालय से राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

OMG! कोटा की सड़कों से गायब हो गई 220 सिटी बसें

विभाग में तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों से दस साल बाद प्रतिबंध हटा है, आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रेल थी। विभागीय जानकारी के मुताबिक जिले में कुल 3516 शिक्षकों के पद हैं, इनमें से 2632 शिक्षक कार्यरत हैं, 884 पद रिक्त हैं। कार्यरत शिक्षकों में से करीब आधे ने तबादला अर्जियां लगाई हैं।

OMG! कोटा में सुपरवाइजर को मिली ऐसी खौफनाक मौत कि देखकर नहीं हो रहा यकीन

शहर में हैं पर घर के पास चाहिए
विभाग के पास पहुंचे आवेदनों में रोचक बात यह कि कई शिक्षक ऐसे हैं, जो शहर के शहर में भी ट्रांसफर चाहते हैं। इन्होंने अधिक दूरी होने के कारण बताते हुए मोहल्लों व अपने घर के आसपास स्कूलों में ट्रांसफर की अर्जी लगाई है।

Big News: कोटा के इन गांवों में बनी रणनिति, 15 हजार किसान बोले-वोट तो दूर की बात, कदम रखने भी नहीं देंगे नेताओं को

एडीईओ, प्रारंभिक नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि हार्डकॉपी, डाक व ऑनलाइन से पहुंचे शिक्षकों के तबादला आवेदनों को अलग से जांच कर फीड किया जाएगा। 23 अप्रेल को बीकानेर निदेशक व सचिव वीसी लेंगे। उन्हें इसकी सूचना प्रेषित की जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई होगी।