15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथों में मटके लिए चौकी पहुंची महिलाएं…. अधिकारियों को बताया दर्द, जताया आक्रोश..

लंबे समय से पाइप लाइन अवरूद्ध होने से नलों में नहीं आ रहा पानी, टैंकरों से भी नहीं की गई पेयजल व्यवस्था, गुस्साई महिलाओं ने किया प्रदर्शन....
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Anil Sharma

Jun 08, 2019

kota

water problem

कोटा. प्रेमनगर तृतीय की तीन-चार गलियों में पिछले कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। साथ ही जलदाय विभाग भी टैंकरों की व्यवस्था नहीं कर रहा। ऐसे में पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार को जलदाय विभाग की जेकेनगर स्थित चौकी पर प्रदर्शन किया। इसके बाद टैंकर से मोहल्ले में पानी पहुंचाया गया।

read more : market update: धान, चने व तेल के भाव में मंदी ,लहसुन की आवक जारी...जानिए मंडी भाव
युवा कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राज आमेरा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने जेकेनगर स्थित जलदाय विभाग की चौकी पर मटके फोड़ प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि भामाशाह मंडी फ्लाईओवर के पास गली में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही।

read more : हाय गर्मी ! नौतपा का कोटा में प्रचंड रूप में..रात की गर्मी ने रिकार्ड तोडा, तडके 5 बजे 34.4 डिग्री तापमान... ऐसे चढ़ा पारा

इसकी शिकायत करने के बावजूद जलदाय विभाग ने टैंकरों की व्यवस्था नहीं की। मोहल्ले की संतोष बाई ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल की खातिर दर-दर भटकना पड़ रहा है। आशा बाई ने बताया कि पानी की व्यवस्था करने के चक्कर में मजदूरी पर नहीं जा पाते। बार-बार शिकायत के बाद भी नलों में पानी आया न ही टैंकरों से व्यवस्था की गई। दीपक मीणा व महावीर मालव ने बताया कि साइकिल व मोटरसाइकिलों से दूरदराज से पानी लाना पड़ रहा है। ललित सुमन ने बताया कि पंचमुखी हनुमान चौक की गली सहित अन्य गलियों में भी पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही।

read more : दोस्त के साथ पार्टनरशिप की आड़ में कर दिया गंदा काम, चाकू की नोक पर दो बार किशोरी को बनाया हवस का शिकार अब सड़ेगा जेल में

जेईएन मस्तराम मीणा ने बताया कि नलों में किसी स्थान पर अवरोध आ गया। जिसके चलते पेयजल आपूर्ति बाधित हो सकती है। पाइप लाइन में अवरोध को ढूढऩे में लग रहे हैं। शनिवार तक जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी।