5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

महावीर नगर थाना Polic ने एक युवक पर Knife से जानलेवा Attack करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।कोटा में महावीर नगर थाना क्षेत्र का मामला

2 min read
Google source verification
Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार

कोटा. महावीर नगर थाना Polic ने एक युवक पर Knife से जानलेवा Attack करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More: Robbery: पेट्रोल पम्प डकैती की योजना बनाते इनामी आरोपी सहित 5 गिरफ्तार


थानाधिकारी कलावती चौधरी ने बताया कि 14 जनवरी को फरियादी रंगबाड़ी टापरियों में रहने वाले इंद्र कुमावत (231) ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह वीडियो शूटिंग का काम करता है। 14 जनवरी को करीब 8 बजे मैं व राहुल शर्मा श्रीरामचरण सर्किल गए थे। वीडियों संबंधी बातचीत करने के लिए फोन से शिवा को बुलाया। करीब 10 मिनिट बाद शिवा 5-6 साथियों को लेकर आया और हम बातचीत करने लगे। इसी दौरान शिवा ने मुझे चाटा मारा और अपने पास से लोहे की रॉड निकालकर मैरे पैर पर मारी जिससे में नीचे गिर गया। उसी दौरान मेरा दोस्त मन्नू मुझे बचाने आया तो मुन्ना ने मन्नू पर भी चाकू से हमला कर दिया और शिवा के साथियों ने मेरे व राहुल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद सभी लोग भाग छूटे। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More: Attack With Chili Powder: बाइक सवार युवक की आंखों में बदमाशों ने मिर्च झौंकी


पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 18 जनवरी को आरोपियों में दो आरोपियों कबीर आश्रम की गली नयागांव निवासी शिव उर्फ शिवा मेहरा (19) व राधा विलास पाटनपोल निवासी हाल निवास श्रीनाथपुरम सोनू शर्मा उर्फ मुन्ना (22) को गिरफ्तार कर लिया गया और गुरुवार को एक आरोपी श्रीनाथपुरम सेक्टर ई निवासी शिवा गुर्जर (23) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इन्द्र कुमावत के साथ हम हमारे ग्रुफ पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड करते थे। इन्द्र कुमावत ने शिवा मेहरा को ग्रुप से हटा दिया था। इसी बात को लेकर हुए लड़ाई झगड़े में आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे का पाइव व बाइक बरामद की है।