Video: धधक रहा कचरे का पहाड़, कब बुझेगी आग
कोटा. नांता क्षेत्र स्थित नगर निगम के ट्रेचिंग ग्राउण्ड में सुलग रही आग बुझने का नाम नहीं ले रही। ट्रेचिंग ग्राउण्ड में आग लगे सप्ताह भर से ज्यादा हो गया, लेकिन निगम की सुस्ती के चलते कचरों के पहाड़ अब भी धधक रहे हैं और गंदगी धुंआ उगल रही है। इससे क्षेत्र की बस्तियों में रहवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन निगम की ओर से आग बुझाने के प्रयासों के तहत सिर्फ खाना पूर्ति ही की जा रही है। हालांकि नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारियों के मुताबिक अब आग काबू में है, लेकि