9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Patrika Janaadesh Yatra: स्मृतिवन, जिला अस्पताल बने, फ्री की रेवडिय़ां बंटना बंद हो

Patrika Janaadesh Yatra: मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को सूझबूझ से मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जयपुर से रवाना हुई राजस्थान पत्रिका जनादेश यात्रा रविवार को कोटा पहुंची।

Google source verification

Patrika Janaadesh Yatra: मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को सूझबूझ से मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए जयपुर से रवाना हुई राजस्थान पत्रिका जनादेश यात्रा रविवार को कोटा पहुंची। शहर के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में देवली अरब रोड पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापारियों व क्षेत्र के प्रबुद्धजनों तथा कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विनोबा भावे नगर में खण्डेवाल समाज भवन में बड़ी संख्या में लोगों ने अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प लिया।


यहां प्रबुद्धजनों ने शहर के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की और कहा कि जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर योग्य और जनता के बीच रहने वाले प्रत्याशी को चुनेंगे और निर्भीक होकर मतदान करेंगे। उन्होंने संकल्प किया कि पहले मतदान, फिर जल-पान करेंगे। समाज Patrika Janaadesh Yatra: अध्यक्ष देवकीनंदन ताम्बी ने मतदान जागरूकता के लिए शुरू की गई पत्रिका की जनादेश यात्रा को सराहनीय कदम बताया।
विक्रम खण्डेलवाल ने कहा कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम खुद मतदान करें और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। संतोष खण्डेलवाल ने कहा कि हम ऐसे जनप्रतिनिधि चुने, जिससे शिक्षा व चिकित्सा का लाभ मिले। रमेश खण्डेलवाल ने कहा कि हम ऐसे जनप्रतिनिधि चुनेंगे जो विकास करें और भ्रष्टाचार से दूर हो। राजेन्द्र खण्डेलवाल, राजेश गुप्ता, रामेश्वर व दिनेश खण्डेलवाल, प्रदीप धामानी ने कहा कि फ्री की रेवडिय़ां बंटना बंद हो, युवाओं को रोजगार के अवसर देकर उन्हें सक्षम बनाएं। शिखा खण्डेलवाल ने कहा कि मेरा वोट, मेरा भविष्य थीम लेकर मतदान करें।

देवली अरब व्यापार संघ समिति के अध्यक्ष दीपक नामदेव ने कहा कि देवली अरब में स्मृति वन बनना था। वह स्वीकृत भी हो चुका था। उसका काम भी शुरू हो गया था, लेकिन अचानक उसका काम बंद हो गया। इससे क्षेत्र की जनता एक बेहतरीन पार्क से वंचित हो गई तो सरकार को भी राशि खर्च करने पर नुकसान हुआ। स्मृति वन का काम वापस शुरू होना चाहिए। क्षेत्र में सुलभ कॉम्पलेक्स की समस्या है।

हरजीत सिंह ने कहा कि कॉलोनियों में पक्की सडक़ें व नालियों का अभाव है। सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्र की सफाई व्यवस्था शून्य है। जीतराम यादव ने कहा कि जिला अस्पताल की दरकरार है। साबिर ने कहा कि चम्बल नदी किनारे बसे होने के बावजूद पीने का पानी नहीं मिल रहा है। पाइप लाइनें बिछनी चाहिए। मोईनुद्दीन ने कहा कि क्षेत्र में रोड लाइटें बंद है। जितेन्द्र योगी ने कहा कि मुख्य मार्ग पर सीसी रोड, रतनेश स्वामी ने कहा कि पक्की सब्जीमंडी का निर्माण होना चाहिए। मंजू देवी शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चौपट है। नालियों का निर्माण होना चाहिए। आवारा मवेशियों पर नियंत्रण हो। जोहा खान ने कहा कि क्षेत्र में एक पार्क व ओपन जीम होना चाहिए। धर्मेन्द्र जैन ने कहा कि गलियों में स्पीड ब्रेकर बनने चाहिए। दीप्ति कना बोस ने कहा कि पानी निकासी नहीं होने से घरों में सीलन बनी है। पत्रिका प्रतिनिधियों ने सभी लोगों से संवाद किया और उनको वोट का महत्व समझाया। आमजन व युवाओं ने वोट करने की शपथ ली।