1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

भीषण गर्मी के बीच शिक्षा पा रहे आंगनबाड़ी के नौनिहाल

समय बदलाव की रखी मांग

Google source verification

कोटा. जिले के कुंदनपुर क्षेत्र में कई जगह आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली व्यवस्था नहीं होने से उन आंगनबाड़ी केंद्रों पर शाला पूर्व शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ ही रही है। साथ ही साथ उस भवन में बैठने वाले कार्मिकों को भी पसीने से तर-बतर होना पड़ रहा है। आंगनबाड़ी कार्मिकों ने बताया कि इस भीषण गर्मी में सुबह 8 से 12 बजे तक बच्चों का ठहराव करना एक चुनौती है। कार्मिकों ने समय बदलाव की मांग की है। कार्मिकों ने बताया कि कई आंगनबाड़ी केन्द्र स्कूलों में संचालित है तो कोई अन्यत्र जगह, ऐसे में गांव से दूर केन्द्र होने के चलते सुबह तो बच्चे आ जाते हैं परन्तु दोपहर को इन्हें घर जाने में काफी परेशानी होती है।