
संगीतमय संध्या में पुराने और नए गीतों का मधुर संगम देखने को मिला, जिसने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।
कोटा। लायंस क्लब कोटा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। अध्यक्ष सोनल नंदवाना ने बताया कि संगीतमय संध्या में पुराने और नए गीतों का मधुर संगम देखने को मिला, जिसने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। पुष्प वर्षा और होली गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को समरसता के रंगों से सराबोर कर दिया। कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि इस अवसर पर मुंबई से आईं प्रसिद्ध सेलिब्रिटी सिंगर्स मौसमी घोष, मौसमी अधिकारी, जगदीश निर्मल और अमित बंसल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। अतिथियों ने फूलों के साथ होली खेलते हुए नृत्य और उल्लास के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई
सचिव लायन मुकेश विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व रीजन चेयरमैन (जोधपुर जोधाणा) लायन ज्ञान ज्योति गुप्ता,वीडीजी—2 एमजेएफ लायन सीपी विजयवर्गीय, लायन प्रभा विजयवर्गीय, पीडीजी पीएमजेएफ लायन राजेंद्र अग्रवाल, लायन मंजू अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन डॉ. सुषमा, लायन मंजुला जैन, लायन सुनीता गर्ग सहित सभी क्लब अध्यक्ष एवं सचिव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लायंस क्लब कोटा के सभी 80 सदस्यों सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम का सफल संचालन एमजेएफ लायन अशोक नुवाल ने किया, कार्यक्रम व्यवस्था एमजेएफ लायन सुधाकर बहेड़िया द्वारा उत्कृष्ट रूप से की गई। कार्यक्रम की रूपरेखा लायन सुनील आनंद ने तैयार की तथा आभार लायन मुकेश विजयवर्गीय ने व्यक्त किया। इस अवसर लक्ष्मीकांत पारीक,सुनील आंनद,प्रभा विजय,रमेश शर्मा,मुकेश विजयवर्गीय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Published on:
20 Mar 2026 09:42 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
