4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Video: नवरात्र के पहले दिन महक-नाहर की जोड़ी का पर्यटकों ने किया दीदार

बॉयोलॉजिकल पार्क में बुधवार से बाघ-बाघिन की जोड़ी को खुले में विचरण करते देख पर्यटकों ने काफी देकर तक जोड़ी का दीदार किया। चिडिय़ाघर प्रशासन ने बाघ-बाघिन का केनद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण के नियमानुसार 21 दिन का क्वारंटाइन समय पूरा होने पर दोनों को डिस्पले एरिया में छोड़ा गया।

Google source verification

बॉयोलॉजिकल पार्क में बुधवार से बाघ-बाघिन की जोड़ी को खुले में विचरण करते देख पर्यटकों ने काफी देकर तक जोड़ी का दीदार किया। चिडिय़ाघर प्रशासन ने बाघ-बाघिन का केनद्रीय चिडिय़ाघर प्राधिकरण के नियमानुसार 21 दिन का क्वारंटाइन समय पूरा होने पर दोनों को डिस्पले एरिया में छोड़ा गया। अब दर्शक काफी लम्बे समय बाद बाघ-बाघिन को देख सकेंगे।

बाघ नाहर व बाघिन महक को 1 मार्च को ही नाहरगढ़ बॉयोलॉजिकल पार्क जयपुर से लाकर अभेड़ा में शिफ्ट किया गया था, लेकिन अब तक शहरवासी दोनों को नहीं देख पाए थे। क्वारंटाइन पूरा करने व वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से दी गई स्वास्थ्य परीक्षण पूर्ण रूप से स्वस्थ्य होने के आधार पर नाहर व महक को दोपहर उप वन संरक्षक वन्य जीव कोटा व सहायक वन संरक्षक अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क कोटा के निर्देशानुसार दोपहर 12.45 बजे दर्शकों के देखने के लिए डिस्पले एरिया में छोड़ दिया गया। दर्शकों की ओर से काफी लम्बे समय से बाघ-बाघिन का इंतजार किया जा रहा था जो अब खत्म हो चुका है। अभेड़ा बॉयोलॉजिकल पार्क में दर्शकों के लिए वन्य जीवों को देखने का समय सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक रहेगा।

पर्यटकों को शेरनी की अठखेलियां आ रही पसंद
शेरनी सुहासिनी को भी 21 दिन दर्शकों की निगाहों से दूर रखा गया था। सुहासिनी को पिछले माह 20 फरवरी को अभेड़ा में छोड़ा गया था, क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर 13 मार्च को उसे डिस्पले एरिया में छोड़ दिया गया था। शेरनी की अठखेलियां पर्यटकों को आकर्षित कर रही है।