12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा के युवाओं का देश प्रेम,पीएम को खत लिख जताई खुद पर कोरोना वेक्सीन परीक्षण की इच्छा

Corona Virus प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा- कोरोना वैक्सीन तैयार कराएं, परीक्षण के लिए हम तैयार

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Apr 29, 2020

कोटा के युवाओं का देश प्रेम,पीएम को खत लिख जताई खुद पर कोरोना वेक्सीन परीक्षण की इच्छा

कोटा के युवाओं का देश प्रेम,पीएम को खत लिख जताई खुद पर कोरोना वेक्सीन परीक्षण की इच्छा

कोटा . आज जहां दुनिया का हर व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर डरा हुआ है, वहीं शहर के पांच युवाओं ने मानव सेवा के लिए खुद पर कोरोना वैक्सीन का परीक्षण कराने की इच्छा जताई है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनकी सहमति मांगी है। सोसाइटी हैस ईव संस्था की अध्यक्ष डॉ. निधि प्रजापति, कोटा की सरकारी नवाचारी शिक्षिका शोभा कँवर, नेशनल वेट लिफ्टर मधुलिका धर्मेन्द्र, प्रेरणा फायर एंड सेफ्टी इंस्टीट्यूट की निदेशक कविता शर्मा और शोधार्थी पवन राज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन तैयार कराएं, परीक्षण के लिए हम तैयार है ।


सदस्यों ने भारत में बनने वाली वैक्सीन का मानवीय टेस्ट स्वंय पर करने की अपील की गई । पत्र की प्रतिलिपि और सभी सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त सहमति पत्रों की कॉपी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और अध्यक्ष डॉ. विजय सरदाना को प्रदान की गई । डॉ. विजय सरदाना ने कहा की जब भी देश में इसकी जरूरत होती है तो देशहित और देशप्रेम के इस पुनीत कार्य में आप सभी सदस्यों का सहयोग लिया जायेगा।

सभी ने वैक्सीन टेस्ट की अनुमति इसलिए प्रदान की क्योंकि भारत की भौगोलिक परिस्तिथियां चीन, इटली, इंग्लैंड, अमेरिका आदि देशों से बिलकुल पृथक है ऐसे में यदि वैक्सीन का भारतीय भौगोलिक परिस्थिति में रहने वाले इंसानों पर परीक्षण नहीं किया गया तो हो सकता है की इम्पोर्टेड वैक्सीन की विश्वसनीयता, सार्थकता और वैधता पर प्रश्नचिह्न लग जाए । ऐसे में देश को इस खतरे से बचने की लिए सभी सदस्यों ने अपनी जान इस मातृभूमि को अर्पित करने का निर्णय लिया ।