10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

Chori: मकान सूना छोडऩा पड़ा भारी, चोरों ने जेवर सहित नगदी चुराई

महावीरनगर थाना क्षेत्र स्थित रंगबाड़ी कबीर आश्रम की गली में सूने मकान में चोर घर का ताला तोडकऱ जेवर सहित नगदी चुरा कर ले गए। पीडि़त परिवार ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है।

Google source verification

महावीरनगर थाना क्षेत्र स्थित रंगबाड़ी कबीर आश्रम की गली में सूने मकान में चोर घर का ताला तोडकऱ जेवर सहित नगदी चुरा कर ले गए। पीडि़त परिवार ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें: चाकू से दो भाइयों पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार

पीडि़त दीनदयाल शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे करीब परिवार के साथ बारां गया था। रविवार दोपहर 2 बजे घर लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। घर में जाकर देखा तो सामान फैला पड़ा था और अलमारी व लॉकर के ताले टूटे पड़े थे। चोर 5 तोला सोने का हार, 1-1 तोले की सोने की दो चेन, 3 सोने की अंगूठियां, 2 महंगे मोबाइल व 20 हजार रुपए नकद चुराकर ले गए।


शर्मा ने बताया कि गली में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक जिनमें एक बाइक पर व दो पैदल आते हुए रात करीब 2.30 बजे आते दिखाई दे रहे है और वो ही युवक करीब तीन बजे वापस जाते दिखाई दे रहे है। गली में अंधेरा होने से युवकों की पहचान नहीं हो पा रही।