2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंक व उपकोषाधिकारी के सूने घर पर चोरों ने किया हाथ साफ

बैंक से 28 हजार नकदी और 2 मोटरसाइकिल ले गए चोरउपकोषाधिकारी के घर से लाइसेंसी बंदूक चोरी

2 min read
Google source verification
बैंक व उपकोषाधिकारी के सूने घर पर चोरों ने किया हाथ साफ

बैंक व उपकोषाधिकारी के सूने घर पर चोरों ने किया हाथ साफ

रावतभाटा. शहर के बालाजी नगर स्थित एक निजी बैंक और वार्ड नंबर 1 में उपकोषाधिकारी के सूने घर पर शनिवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़े, लेकिन इस दौरान वह कमरे में कैद हो गए। बैंक से 28 हजार रुपए नकदी और 2 मोटरसाइकिलें चोरी हुई। बैंक लॉकर में रखें 25 लाख रुपए चोरों को चाबी नहीं मिलने से बच गए। मोटरसाइकिल की चाबी भी बैंक में ही थी, वह भी उन्हें नहीं मिली और वह लॉक तोड़ कर 2 मोटरसाइकिलें ले गए। इधर सहायक उपकोषाधिकारी के घर से क्या सामान चोरी हुआ इसका पता उनके सीकर से लौटने के बाद पता चलेगा। पुलिस ने मौका देख जांच शुरू कर दी है। उपकोषाधिकारी शनिवार को सीकर गए थे और घर सूना था। जानकारी के अनुसार बालाजी नगर स्थित बंधन बैंक में शनिवार रात चोरों ने दोनों ही स्थान पर मुख्य गेट का कुंदा काटकर अंदर प्रवेश किया। उपकोषाधिकारी के यहां से गेस्ट रूम में दीवार पर टंगी लाइसेंसी बंदूक चोर ले गए।
आधा दर्जन चोर आधा घंटा समय
बैंक व उपकोषाधिकारी के घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आधा दर्जन चोर थे। उपकोषाधिकारी के घर सीसीटीवी कैमरे में 6 लोग कैद हुए, जबकि बैंक में 3 जने दिखे। आशंका जताई जा रही है कि 3 जने बाहर निगरानी कर रहे थे। पहले चोरी रात 1 बजकर 9 मिनट पर उपकोषाधिकारी महावीर चौधरी के घर पर हुई। यहां चोर आधा घंटा रुके और अलमारियां, दीवान समेत सब कुछ खंगाल डाला। पूरे घर का सामान बिखेर दिया। वही रात 3 बजकर 8 मिनट पर चोरों ने बैंक में सेंध लगाई। यहां भी चोरों ने आधा घंटा लगाया। बैंक में सीसीटीवी के तार तोड़ने के बाद चोर डीवीआर की जगह वाई-फाई का बॉक्स उठा ले गए। संभवत एक ही गैंग ने दोनों जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सहायक उप निरीक्षक शांतिलाल ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। फिलहाल दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। प्राथमिक सूचना के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। दोनों स्थानों पर पड़ोसियों ने सुबह ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी।

Story Loader