4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में किन्नर समाज का ये बड़ा आयोजन, छह घंटे में पूरी हुई सात किमी लंबी कांवड यात्रा

किन्नर समाज ने सावन माह के तीसरे सोमवार को कोटा शहर में कांवड़ यात्रा निकाली। करीब 7 किलोमीटर की लंबी कांवड यात्रा करीब छह घंटे में पूर्ण हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Aug 05, 2024

किन्नर समाज ने सावन माह के तीसरे सोमवार को कोटा शहर में कांवड़ यात्रा निकाली।

किन्नर समाज ने सावन माह के तीसरे सोमवार को कोटा शहर में कांवड़ यात्रा निकाली।

किन्नर समाज ने सावन माह के तीसरे सोमवार को कोटा शहर में कांवड़ यात्रा निकाली। करीब 7 किलोमीटर की लंबी कांवड यात्रा करीब छह घंटे में पूर्ण हुई। कोटा प्रमुख गद्दीपति मंगलमुखी तारा बाई के सान्निध्य में टिपटा क्षेत्र में साईं बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कांवड़यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए गोदावरी धाम पहुंची, जहां कांवड़ के जल से भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख समृदि्ध की कामना की।

समाज के लोग भगवा रंग में सजे धजे कांवड़ लिए भक्ति भाव से सराबोर नजर आए। सुन ले सुन ले भोले बाबा तेरी कांवड़ लाये हैं… जैसे भजन गूंजते रहे और भक्ति का दरिया बहता रहा। समाज के अलावा अन्य श्रद्धालु भी शामिल हुए। कांवड़ यात्रा में शिव पार्वती की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही। कांवड यात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

कोटा प्रमुख 76 वर्षीय तारा बाई ने बताया कि यह पहला प्रयास है। भोलेनाथ की कृपा से यह आयोजन हुआ। लोगों का पूरा सहयोग मिला है। आगे भी इस तरह के प्रयास रहेंंगे। मंगलमुखी नैना देवी ने बताया कि यात्रा में गद्दीपति रीना बाई, काजल बाई समेत समाज की अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Story Loader