17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत का तांडव: एक ही दिन में बुझे 3 परिवारों के चिराग, ट्रक युवक के सिर से गुजरा तो डम्पर दो दोस्तों को कुचल गया

Kota News, Kota Hindi News, Road Accident: कोटा शहर में रविवार को मौत ने जमकर तांडव मचाया। एक ही दिन में सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Jul 01, 2019

Road Accident

मौत का तांडव: एक ही दिन में बुझे 3 परिवारों के चिराग, ट्रक युवक के सिर से गुजरा तो डम्पर दो दोस्तों को कुचल गया

कोटा. शहर में रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों ( road accident ) तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छह जने घायल हो गए। ( Six People injuried ) अनन्तपुरा थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र में जगपुरा में मैजिक व कार की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। वहीं कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में डम्पर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई।

Read More: नेशनल हाइवे पर दो कंटेनरों में जोरदार भिडंत, तेज धमाके से दहला गांव, मची चीख-पुकार, वाहनों के उड़े परखच्चे

अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचला
झालावाड़ रोड पर रिलायंस पेट्रोल पम्प ( Reliance Petrol Pump ) के पास रविवार दोपहर स्कूटी सवार एक युवक को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। (Truck-Scooter Accident ) युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना की सूचना पर मृतक के परिजन एमबीएस अस्पताल ( mbs hospital ) पहुंचे। शव को जैसे ही एम्बुलेंस में रखा महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने महिलाओं को दूसरे चिकित्सक को दिखाने की समझाइश कर शांत कर घर रवाना किया। अनन्तपुरा कोलीपाड़ा निवासी मृतक के चाचा राजा ने बताया कि रविवार को गोलू (17) अपनी मां को छोडऩे केशवपुरा गया था। वहां से वापस लौटते समय झालावाड़ रोड पर रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी जिससे गोलू स्कूटी से उछलकर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकलने से मौके पर ही मौत हो गई।

BIG NEWS: कोटा में देर रात 4 दोस्तों को चाकूओं से गोदा, एक के पेट में घुसा खंजर, हालत नाजुक

डम्पर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत ( Dumper-Bike Accident )
कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक डम्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। थानाधिकारी गंगासहाय शर्मा ने बताया कि करणी नगर नांता निवासी सुरेन्द्र कोली और रिंकू स्कूटी से कहीं जा रहे थे। थर्मल के गेट नंबर चार पर डम्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और डम्पर ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एमबीएस पहुंचाया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि चालक घटना के बाद फरार है। डम्पर को जब्त कर लिया है। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Read More: सीकर के बाद कोटा में दुल्हन का अपहरण: पुलिस के पुलिस के रवैये से दुखी पिता की सदमे से मौत, सड़कों पर उतरे लोग

कार व मैजिक में भिड़ंत
जगपुरा में झालावाड़ रोड पर रविवार दोपहर मैजिक व कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार सवार चार लोग व मैजिक में बैठा एक यात्री व चालक घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अनन्तपुरा थाने के एएसआई छाजू सिंह ने बताया की मौके पर मिले घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। दोनों वाहन के मालिकों ने अभी थाने में रिपोर्ट नहीं दी है।