शहर अध्यक्ष 6 जनवरी गणतंत्र दिवस को ध्वजारोहण सुबह 8.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर करेंगे। 2 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया का कोटा प्रवास रहेगा। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक प्रबुद्ध जनों के संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का स्थान एवं उसके बारे में तय करने की जिम्मेदारी के लिए जिला पदाधिकारियों की एक टीम तैयार की गई। जिसमें जिला उपाध्यक्ष सतीश गोपालानी, लक्ष्मण सिंह खींची, जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, अमित शर्मा तथा जिला मंत्री मुकेश विजय, राजेन्द्र अग्रवाल रहेंगे।