
मेले के उदघाटन समारोह में सिने कलाकार बिखेरेंगे फिल्मी रंग
कोटा. 125 वें राष्ट्रीय दशहरा मेले का आगाज इस बार रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्यता का समावेश करते हुए होगा। उदघाटन समारोह को भी आकर्षण का केन्द्र बनाने की तैयारी चल रही है। इसलिए नामी फिल्मी स्टार बुलाए जाएंगे। ताकि वे समां बांध सके।
मेला समिति ने पिछले दिनों मेले की तैयारी बैठक में कहा था कि उदघाटन के मौके पर भीड़ नहीं आने से मेले की शोभा नहीं बढ़ पाती है। पिछले साल पांच हजार लोगों का भोजन रखा था, लेकिन इसमें भी लोग नहीं आए थे, इसलिए इस बार बड़े फिल्मी कलाकार को उदघाटन के मौके पर बुलाने का निर्णय हुआ है। ताकि अधिक से अधिक लोग उदघाटन समारोह में आ सके। इसलिए मेले के उदघाटन समारोह का बजट ही 25 लाख रुपए रखा गया है। मेला अधिकारी श्वेता फगेडिया ने बताया कि मेले में होने वाले कार्यक्रमों के लिए ई-टेण्डर प्रक्रिया शुरू हो गई है। अन्य तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उदघाटन में यह बिखरेंगे जलवे : 25 लाख का बजट
हेमा मालिनी, नेहा कक्कड, अल्का याज्ञनिक, अरिजीतसिंह शान में एक कलाकार को बुलाया जाएगा। इसके लिए 25 लाख का बजट रखा है।
लोक कलाकार
देश-विदेश में ख्याति प्राप्त प्रादेशिक कलाकारों एवं संगीत मय प्रस्तुति कार्यक्रम भी उदघाटन समारोह में होगा। जिसमें हर प्रस्तुति में कम से कम दस कलाकार होंगे।
सिने संध्या : 45 लाख का बजट
सोनू निगम, सुनिधि चौहान, श्रेया घोषाल
पंजाबी कार्यक्रम : 40 लाख
दलजीतसिंह, गुरु रंधावा, मिक्का, जस्सी गिल, हंसराज हंस, दलेर महेन्दी
शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम : 3.50 लाख
महेश काले (पूना), राहत फतह अली खां, राजन साजन, मोहम्मद अमान
मेला समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम : 5 लाख
ख्याति प्राप्त प्रादेशिक कलाकारों को बुलाया जाएगा
Updated on:
28 Mar 2020, 10:51 PM IST
Published on:
10 Sep 2018, 7:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.