1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतिक्रमण तोडऩे के विरोध में दो घंटे राजमार्ग जाम

कोटा में केबलनगर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के विरोध में शुक्रवार को पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत की अगुवाई में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर करीब दो घण्टे तक जाम लगाया।

less than 1 minute read
Google source verification
राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर  लगाया जाम

अतिक्रमण तोडऩे के विरोध में दो घंटे राजमार्ग जाम

कोटा. केबलनगर वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के विरोध में शुक्रवार को पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत की अगुवाई में लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर करीब दो घण्टे तक जाम लगाया और राजावत राजमार्ग के बीच लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। इस कारण राजमार्ग पर आवागमन ठप रहा और भीषण गर्मी में लोग जाम में परेशान होते रहे।

Read More: शराबी पति ने गला दबाकर पत्नी को मार डाला


वन विभाग की ओर से दो दिन पहले झालावाड़ रोड पर केबलनगर के पास वन भूमि से अवैध कब्जों को तोड़ दिया गया था। इसके विरोध में पूर्व विधायक राजावत केबल नगर पहुंचे और लोगों को साथ लेकर राजमार्ग पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग ने बिना सूचना के बरसों से हाइवे के समीप संचालित ढाबों व आशियानों को ध्वस्त कर उनका रोजगार छीन लिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ध्वस्त हुए ढाबों व आशियानों के उचित मुआवजे की मांग की है।

कोटा मंडी भाव 12 जून: गेहूं के भावों में मंदी रही, आवक 85 हजार बोरी

राजावत ने कहा कि लंबे समय से चल रहे लॉकडाउन के खुलने के बाद लोगों के काम-धंधे शुरू हुए थे कि वन विभाग ने लोगों के आशियाने उजाड़ दिए। राजावत अधिकारियों को मौके पर बुलाने को लेकर अड़े रहे। इसके बाद अनंतपुरा थानाधिकारी देवेश भारद्वाज मौके परं पहुंचे और समझाइश की। मंडाना मंडल के अध्यक्ष हुकम चंद शर्मा ने भी लोगों को संबोधित किया।

Story Loader