दोनों को टोल की एबुलेंस से न्यू मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया, जबकि करण का उपचार चल रहा है। सुनील मजदूरी करता था। उसकी शादी दो वर्ष पहले ही हुई थी। मंडाना थाने के एएसआई रामभरोस ने बताया कि पुलिस ने सरियों से भरा ट्रेलर जब्त कर लिया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। मृतक के भाई भरत की रिपोर्ट पर ट्रेलर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।