5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाद से भरा ट्रोला सड़क किनारे खाई में पलट

कोटा

image

Newsdesk

Aug 05, 2026

Rajasthan

चालक गंभीर घायल
रामगंजबालाजी. बायपास पर सोमवार रात को एक खाद से भरा ट्रोला सड़क किनारे खाई में पलट जाने के बाद में उसमें सवार चालक गंभीर घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए कोटा रैफर किया गया है।
जानकारी अनुसार कोटा से एक ट्रक चालक खाद के लगभग आठ सौ कट्टे भरकर बड़ा नयागांव खाली करने जा रहा था। रामगंजबालाजी बायपास पर चल रहे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए सड़क किनारे संपर्क सड़क बनाने के लिए कई माह पहले खाई खोदी गई थी। रात को सड़क किनारे जैसे ही ट्रोला चालक ने साइड में लेने की कोशिश की असंतुलित होकर गहरी खाई में पलट गया। ऐसे में ट्रक में भरे खाद के कट्टे खाई में गिर गए। घटना की सूचना पर आसपास खड़े ट्रक के चालकों ने ट्रोला चालक को केबिन से बाहर निकाल कर उपचार के लिए बूंदी भेजा। जहां उसे गंभीर हालत होने के चलते कोटा रैफर कर दिया गया। घायल चालक की पहचान हिंडोली तहसील के दुर्गापुरा गांव निवासी हरलाल मीणा के रूप में हुई है। मीणा के सिर में व सीने में चोटे आने के बाद उसे कोटा रैफर कर दिया गया। वहीं ट्रक में भरे खाद के कट्टों को मंगलवार को खाद के डीलर ने ट्रैक्टर ट्राॅली के माध्यम से गंतव्य स्थान पर ट्राले में से खाली करके पहुंचाया।