
बार-बार हो रहा यातायात बाधित
रामगंजबालाजी. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बूंदी ब्रांच कैनाल के निकट छह दिन से एक ट्रक खराब होकर खड़ा हो जाने के बाद यातायात बाधित हो रहा है।
जानकारी अनुसार कोटा से बूंदी की ओर माल भरकर जा रहा एक ट्रक में तकनीकी खामी आ जाने के बाद में वह बूंदी ब्रांच कैनाल से थोड़ी आगे दूरी सड़क पर बीचो-बीच खड़ा हो गया। यहां पर हाइवे पेट्रोलिंग कर्मचारियों ने संकेतक लगाकर यातायात निकलना शुरू किया, लेकिन लगातार छह दिन से ट्रक सड़क से नहीं हटाने के बाद में बार-बार यातायात बाधित होने का सिलसिला जारी है। उक्त जगह पर सड़क किनारे सड़क निर्माण के लिए खोदी गई खाइया होने के चलते यहां पर निकलने वाले दुपहिया वाहन को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Updated on:
19 Aug 2026 12:30 pm
Published on:
18 Aug 2026 06:00 am
