
अवैध हथियारों का शौक युवाओं पर पड़ रहा भारी, आए दिन इस शहर में हो रही गिरफ्तारी
कोटा.
अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मकबरा और कोतवाली थाना क्षेत्र से दो युवकों को गिरफ्तार कर देसी रिवॉल्वर, चाकू, देशी तमंचे के साथ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
एसपी सिटी गौरव यादव ने बताया कि कोतवाली थाने के उप निरीक्षक उदयलाल गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से बड़ी समाध के पास एक व्यक्ति को हथियारों के साथ मौजूद होने की सूचना मिली। जाप्ते के साथ इलाके की घेराबंदी कर उप निरीक्षक ने सकतपुरा निवासी 26 वर्षीय इमरान को अवैध देशी रिवॉल्वर और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरे मामले में मकबरा थानाधिकारी मुबीन खान ने गश्त के दौरान सकतपुरा निवासी 20 वर्षीय वकार यूनुस को अवैध देशी तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो एक तेज धार चाकू भी बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से लाया और किसे देने जा रहा था। दोनों युवकों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
Published on:
15 Mar 2020, 10:16 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.