5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यू ट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था एटीएम तोडऩे का तरीका, तोड़ तो नहीं पाए पर पुलिस के चढ़ गए हत्थे …..

एटीएम तोडऩे का प्रयास के मामले में दो बदमाश गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
ATM

यू ट्यूब पर वीडियो देखकर सीखा था एटीएम तोडऩे का तरीका, तोड़ तो नहीं पाए पर पुलिस के चढ़ गए..

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में सरस्वती कॉलोनी में मंगलवार देर रात एटीएम में तोडफ़ोड़ करने के मामले में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि 26 मार्च को देर रात 1.30 बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम को एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना मिली। सूचना के बाद आसपास के थाना क्षेत्रों की रात्रि पुलिस गश्ती दल सक्रिय हो गए। इसी दौरान नयापुरा थाना रात्रि चेतक इंचार्ज हैड कांस्टेबल राधेश्याम ने एक पावर बाइक पर जाते दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ के लिए बोरखेड़ा थाने ले आए।

Read more : Update news : चारों अर्थियों को एकसाथ रखकर मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन...


पुलिस ने बताया कि एसबीआई के शाखा प्रबंधक ने बुधवार को सीसीटीवी फुटेज सहित सरस्वती कालोनी में एटीएम तोड़कर 22 लाख रुपए चुराने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करवाई। फुटेज देखने पर एटीएम तोडऩे वाले युवकों का हुलिया मंगलवार देर रात पकड़े गए युवकों से मेल खा रहा था। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों से सख्ती से फुछताछ की तो उन्होंने एटीएम तोडऩे का जुर्म कबूल कर लिया।

Read more : Sheetala Ashtami : शीतला माता को पूजा, मांगी घर-परिवार में सुख-समृद्धि...


एएसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि पकड़े गए आरोपी में पीपल्दा तसहील के विजयपुरा गांव निवासी विनोद बैरवा (28) व खरजौदा निवासी सुरेन्द्र कुमार बैरवा (40) शामिल हैं। सुरेन्द्र शिक्षा विभाग में लिपिक है। इन्होंने पूछताछ में कबूला कि यू ट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम तोडऩे का तरीका सीखा और वारदात से पहले रैकी की थी।