2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से दो माह के देवांश को जन्मजात विकृति से मिली निजात

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से गंभीर जन्मजात विकृति से जूझ रहे दो माह के बच्चे का दिल्ली में जटिल ऑपरेशन हुआ। इसके बाद अब बच्चा स्वस्थ है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Nupur Sharma

Jun 01, 2023

photo_2023-06-01_15-37-56.jpg

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से गंभीर जन्मजात विकृति से जूझ रहे दो माह के बच्चे का दिल्ली में जटिल ऑपरेशन हुआ। इसके बाद अब बच्चा स्वस्थ है। लोकसभा में कल्याण अधिकारी डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि मूलत: बारां जिले के अंता निवासी महेंद्र लोधा इन दिनों कोटा के खेड़ली फाटक में रहता है। दो महीने पहले पहली संतान के रूप में देवांश का जन्म हुआ। उसके जन्म की खुशियां कुछ ही दिनों में चिंता में बदल गईं। जब पता चला कि देवांश के सीने में दिल के आगे की हड्डी नहीं है। यह हड्डी हृदय को सुरक्षा प्रदान करती है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से उसे बेटे की उपचार की चिंता सताने लगी।


यह भी पढ़ें : अस्पताल में कम्पोनेंट ब्लड की आपूर्ति, रक्त संग्रहण केन्द्र को पूर्ण-रक्त ब्लड का लाइसेंंस

करीब एक माह पहले लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर चलाए जा रहे द्म हर परिवार स्वस्थ-हर गांव स्वस्थ द्म अभियान की एम्बुलेंस सीमलिया टोल नाके से गुजरी तो महेंद्र ने एम्बुलेंस में मौजूद चिकित्सकों से देवांश की बीमारी को लेकर चर्चा की। उसे बच्चे के साथ लोकसभा कैंप कार्यालय बुलाया, जहां सामने आया कि देवांश का उपचार दिल्ली में ही संभव है। कैंप कार्यालय से दिल्ली में देवांश के उपचार की सारी व्यवस्था की गई। 10 दिन पूर्व देवांश का दिल्ली में सफल ऑपरेशन हो गया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि और कोई जटिलता नहीं हुई तो देवांश अब सामान्य जीवन जी पाएगा। डिस्चार्ज होकर घर लौटने पर मां संतोष की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Story Loader