4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी में जा रहा परिवार को ट्रक ने कुचला, पिता की दर्दनाक मौत से बेसुध हुआ बेटा, खून से सनी सड़क देख कांप उठे राहगीर

अनंतपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को शादी में जा रहे परिवार को ट्रक रौंदता हुआ निकल गया, जिससे दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Apr 29, 2018

Road Accident

कोटा . अनंतपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को शादी में जा रहे परिवार को ट्रक रौंदता हुआ निकल गया, जिससे दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक को रोकने की कोशिश की, लेकिन खाली होने से चालक उसे भगा ले गया।

Read More: हमराह में सिखाया, ऐसे बचाएं एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति की जान

थानाधिकारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि भामाशाहमंडी रोड पर गोमती धर्मकांटे के सामने ट्रक चालक आगे जा रही बाइक को टक्कर मारता हुआ निकल गया। बाइक से गिरने से प्रेम नगर द्रितीय निवासी राधेश्याम बैरागी (55) व रामकुंवर बैरागी (50) ट्रक की चपेट में आ गए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल मुकेश बैरागी (35) को तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए। बाद में उसे उसे तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

Big News: सरकार ने कहा- क्यूनोवा की खेती करो, मालामाल हो जाओगे, फसल बेची तो किसानों के हाथ आए 220 रुपए

रिश्तेदार के साथ शादी में जा रहे थे
मृतक राधेश्याम के छोटे पुत्र मनीष ने बताया कि उसके ससुराल डोलिया में शादी में शामिल होने के लिए पिता, भाई मुकेश व रिश्तेदार रामकुंवर बाइक से जा रहे थे। उन्होंने भामाशाहमंडी रोड स्थित पेट्रोल पम्प से बाइक में पेट्रोल भरवाया और आगे बढ़ ही थे कि पीछे से ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

OMG: राजस्थान की ऐसी अदालत जहां रातभर चलता है जुआ और सुबह होता है जुर्म का फैसला

Story Loader