6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फौजी की पत्नी समेत दो विवाहिताओं ने की खुदकुशी

कोटा के भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में दो महिलाओं ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।

2 min read
Google source verification
Suicide in Kota, Crime in Kota, Suicide in Rajasthan, Rajasthan Patrika, Kota News, Kota Patrika

Two women suicide in kota

पुलिस ने बताया कि डडवाड़ा निवासी 27 गीता बाई ने गुरुवार रात को घर पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को इसका पता चलने पर वे उसे उतारकर एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि गीता की शादी नवम्बर 2014 में त्रिलोक सिंह के साथ हुई थी। घटना से समय महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। खुदकुशी का कारण फिलहाल गृह कलह ही बताया जा रहा है। शुक्रवार को परिजनों के आने पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया। मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं।







Read More: 18 महीने में बनेगा 1.5 किमी का फ्लाई ओवर, 10 किमी के दायरे में रह रहे लोग होंगे परेशान

फंदे पर झूली फौजी की पत्नी

भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में ही शुक्रवार सुबह एक फौजी की पत्नी ने भी खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी अनुपमा यादव अपने पति के साथ भीमगंजमंडी इलाके में सरकारी क्वाटर में रह रही थी। उसने घर पर ही फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में फौज के अधिकारी मोर्चरी पहुंच गए थे। महिला के परिजनों को सूचना कर दी है। उनके आने के बाद ही पोस्ट मार्टम कराया जाएगा। इसका कारण भी गृह कलह ही बताया जा रहा है।

Read More: स्वाइन फ्लू का मर्ज पकड़ने में नाकाम रही सरकारी लैब, गलत रिपोर्ट ने ली दो लोगों की जान

10 साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

गुमानपुरा पुलिस ने दुर्घटना के मामले में दस साल से फरार वांछित आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विजय शंकर शर्मा ने बताया कि कोटड़ी गोरधनपुरा निवासी देवलाल सुमन ने 20 मई 2007 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह 4 बजे कोटड़ी चौराहे पर ऑटो लेकर खड़ा हुआ था। उसी समय एक ट्रोला चालक तेज गति और लापरवाही से चलाता हुआ आया और फुटपाथ पर सो रहे लोगों के ऊपर चढ़ा दिया। इसके बाद उसके भी टक्कर मारी और बिजली का खंबा भी तोड़ दिया। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपित ड्राइवर मेजर सिंह को पंजाब के संगरूर जिले से गिरफ्तार कर लिया।