1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

धारीवाल ख़फ़ा, बदलेगी निगम व यूआईटी की जाजम

निगम के अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज है मंत्री

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Jan 27, 2019

कोटा. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल पूरी तरह से एक्शन मूड में नजर आ रहे है। उन्होंने इशारो इशारो में साफ कर दिया है की आगामी दिनों में नगर निगम और यूआईटी की जाजम बदलने वाली है।इसकी शुरुआत भी हो गई। सरकार बदलने के बाद नगर निगम में कर्मचारियों के स्थानांतरण का दौर जारी है। भाजपा सरकार में जमे कर्मचारियों को इधर-उधर किया जा रहा है। अब तक एक दर्जन कर्मचारियों को कोटा से भेज दिया है। स्वायत्त शासन विभाग में तीन दर्जन कर्मचारियों के स्थानांतरण किया है। पांच फायरमैन को एपीओ कर दिया गया है।

 

Read More: कुबेर का भाई निकला नारकोटिक्स उपायुक्त रिश्वत से इकट्ठी कर ली अरबों की संपत्ति…


स्वायत्त शासन की ओर से जारी आदेश के तहत फायरमैन महावीर प्रसाद सुमन, हरिशंकर पहाडिय़ा, नवदीपसिंह बग्गा, सोनिका गुप्ता, सुरदर्शन कौर को पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) किया गया है। सभी का मुख्यालय निदेशालय जयपुर किया गया है। फायरमैन धीरज मेहरा को बूंदी से कोटा, अब्दुल वहीद को कैथून से कोटा तथा शकील अहमद को बारां से कोटा लगाया गया है।