
कोटा. गुजरात से गोरखपुर में स्थित फर्टिलाइजर फैक्ट्री के लिए भारी भरकम कोल्ड बॉक्स लेकर जा रहे ट्रोले को मंगलवार रात शहर से होकर निकाला जाएगा। जिसके बिजली बंद रहेगी।
केईडीएल के सीओओ मुकेश गर्ग ने बताया कि ट्रोले में रखे कोल्ड बॉक्स की ऊंचाई अधिक होने के कारण शहर में यह जहां भी होकर गुजरेगा, उस जगह बिजली के तारों से इसके छूने की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर बिजली बंद की जाएगी। ट्रोला अभी चितौडगढ़़-बारां हाइवे पर खड़ा है। ट्रोला मंगलवार रात 11 बजे रवाना होगा। डाबी रोड, अभेड़ा महल, करणीमाता मंदिर व रामनगर पत्थर मंडी होते हुए बडग़ांव पहुंचेगा। इसके बाद कोटा जयपुर हाइवे से कोटा शहर में प्रवेश करेगा। इसके तहत मंगलवार रात 11 बजे से देर रात 1 बजे तक नांता, पत्थरमंडी, बूंदी रोड, पाŸवनाथ नगर, ढोला मारु रिसोर्ट के आसपास का क्षेत्र व कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। देर रात 1 बजे से बुधवार अलसुबह 4 बजे तक नयापुरा, एसपी ऑफिस सर्किल, पुलिस लाइन, जेल रोड, बोरखेड़ा, संतोषनगर, जयहिन्द नगर, बारां रोड आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
Updated on:
28 Apr 2020, 1:04 AM IST
Published on:
28 Apr 2020, 1:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.