9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर में गुरुवार को दस घंटे जलापूर्ति रहेगी बंद

जल उत्पादन केन्द्र अकेलगढ़ में नगर विकास न्यास की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत जीएसएस पर कनेक्शन बदलने, मीटर लगाने का कार्य, लीकेज मरम्मत आदि कार्य के चलते गुरुवार को शटडाउन लिया जाएगा।

2 min read
Google source verification
सुबह 11 से रात 9 बजे तक रहेगी जलापूर्ति

शहर में गुरुवार को दस घंटे जलापूर्ति रहेगी बंद

जल उत्पादन केन्द्र अकेलगढ़ में नगर विकास न्यास की ओर से स्मार्ट सिटी के तहत जीएसएस पर कनेक्शन बदलने, मीटर लगाने का कार्य, लीकेज मरम्मत आदि कार्य के चलते गुरुवार को शटडाउन लिया जाएगा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग नगर खण्ड प्रथम अधिशाषी अभियंता भारत भूषण मिगलानी ने बताया कि 23 फरवरी गुरुवार सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक 10 घंटे का शट डाउन लिया जाएगा। इसके बाद रात 10 बजे से सामान्य रूप से जलापूर्ति शुरू की जाएगी। शहर के जिन क्षेत्रों में जलापूर्ति बंद रहेगी उसमें वितरण उपखण्ड प्रथम के तहत आने वाला सम्पूर्ण क्षेत्र नया कोटा शहर में दादाबाड़ी, बसंत विहार, महावीर नगर प्रथम, द्वितीय, तृतीय व समस्त सेक्टर महावीर नगर विस्तार योजना, गणेश तालाब, शिवपुरा, किशोरपुरा, दशहरा मैदान, केशवपुरा, जवाहर नगर, शक्तिनगर, प्रतापनगर, शास्त्रीनगर, सीएडी कॉलोनी एवं आसपास का क्षेत्र, घोड़ा बस्ती एवं राजेन्द्र विहार, स्वामी विवेकानंद नगर (आरएचबी), विवेकानंद, श्रीनाथपुरम, यूआईटी कॉलोनी, गणेश नगर, टैगोर नगर, आरकेपुरम, बोम्बे योजना, आरकेपुरम ए,बी,सी, मेडि़कल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, जीएडी कॉलोनी, दुर्गा बस्ती, साजीदेहड़ा, वक्फ नगर, सीएडी कॉलोनी, जवाहर नगर डिस्ट्रीक्ट सेन्टर।

वितरण उपखण्ड द्वितीय का सम्पूर्ण विज्ञान नगर सेक्टर 1 से 7, संजय नगर उडिय़ा बस्ती, गणेश बस्ती, छावनी, रामचन्द्रपुरा, तलवण्डी ए,बी,सी सेक्टर व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, इन्द्राविहार एवं राजीवगांधी नगर।

वितरण उपखण्ड तृतीय का कंसुआ, श्रीरामनगर, डीसीएम क्षेत्र, पावर हाउस कॉलोनी, इन्द्रागांधी नगर, प्रेमनगर प्रथम, द्वितीय व तृतीय, गोविन्दनगर, सूर्यनगर, प्रेमनगर अफोर्डेबल, कंसुआ अपोर्डेबल हाऊसिंग योजना, चन्द्रशेखर आजाद अफोर्डेबल, चम्बल इण्ड्रीस्ट्रीज एरिया, महावीर नगर प्रथम व तृतीय, अनन्तपुरा, कोली पाड़ा, गोबरिया बावड़ी, आईपीआईए इन्द्रा गांधी कॉलोनी विज्ञान नगर, रंगबाड़ी योजना, वीरसावरकर नगर, हरिओम नगर, यूआईटी कॉलोनी बालाजी नगर, सुभाष नगर, विनोबा भावे नगर, अजय आहुजा नगर, आरोग्य नगर, राजीव गांधी नगर, पं. दीनदयाल नगर, ट्रान्सपोर्ट नगर, विश्वकर्मा नगर, रंगबाड़ी गांव।

वितरण उपखण्ड चतुर्थ में चारदीवारी के अन्दर का समस्त क्षेत्र टिपटा, कैथूनीपोल, पाटनपोल, मोखापाड़ा, श्रीपुरा, घंटाघर, चन्द्रघंटा, रामपुरा वितरण उपखण्ड पंचम में शोपिंग सेन्टर, छावनी-रामचन्द्रपुरा, कोटड़ी-गोवर्धनपुरा, बल्लभबाड़ी, बल्लभनगर, गुमानपुरा, गायत्री विहार, बजरंग नगर, साजीदेहड़ा, आपीएस कॉलोनी, बंजारा कॉलोनी आदि क्षेत्र में जलापूर्ति बंद रहेगी। ऐसे में उपभोक्ता समय पर आवश्यक मात्रा में पेयजल संग्रहण कर लेवें।