10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भावों की ऊंची छलांग: शिमला मिर्च, टिण्डे व धनिया 120 से 160 रुपए किलो

मंहगाई से आम जनता पहले ही परेशान है। अब सब्जियों के भावों ने गृहणियों का बजट बिगडऩे के साथ ही त्यौहारी सीजन का जायका भी बिगाड़ दिया। गृहणियां अब सोच समझकर सब्जियों की खरीदारी कर रही है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार सब्जियों के दाम सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह तक ऐसे ही रहेंगे।

2 min read
Google source verification
अधिकांश सब्जियों के भाव 60 से 80 रुपए किलो

भावों की ऊंची छलांग: शिमला मिर्च, टिण्डे व धनिया 120 से 160 रुपए किलो

मंहगाई से आम जनता पहले ही परेशान है। अब सब्जियों के भावों ने गृहणियों का बजट बिगडऩे के साथ ही त्यौहारी सीजन का जायका भी बिगाड़ दिया। गृहणियां अब सोच समझकर सब्जियों की खरीदारी कर रही है। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार सब्जियों के दाम सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह तक ऐसे ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Expose: आपातकाल में जिंदगी बचाने को नहीं है दूसरा रास्ता

कोटा थोक फ्रूट्स एण्ड वेजिटेबल मर्चेंट संघ महासचिव संतोष मेहता ने बताया कि जून से अगस्त माह के आखिर तक बारिश के दिनों में फूल झडऩे, पानी भरने से सब्जियां गलने की शिकायत ज्यादा रहती है। ऐसे में मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं होने से भावों में उछाल रहता है। भावों में अभी और तेजी की सम्भावना है। सब्जी विक्रेता अशोक अग्रवाल ने बताया कि जून माह में गिलकी, भिण्डी, टिण्डे 20 रुपए किलो मिल रहे थे। अब इनका भाव तीन गुना तक बढ़ गया। इसी तरह धनिया जून माह में 25 रुपए किलो थोक में मिल रहा था जो अब 80 से 120 रुपए किलो भाव पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: Video: कॉलोनी में घुसा 6 फीट लम्बा मगरमच्छ, मचा हड़कम्प

सब्जियों के भाव (प्रति किलो)
सब्जियां थोक भाव रिटेल भाव
आलू 15 से 17 22 से 25
टमाटर 30 से 40 40 से 60
लोकी 25 से 55 40 से 80
खीरा 15 से 22 30 से 40
शिमला मिर्च 60 से 120 120 से 160
टिण्डे 60 से 90 120 से 160
बैंगन 35 से 50 60 से 80
अरबी 25 से 32 40 से 60
भिण्डी 35 से 45 60
धनिया 80 से 120 100 से 160
गिलकी 50 से 65 80
पत्तागोभी 40 से 50 60
फूलगोभी 60 से 80 80 से 100

सब्जियों के भाव (प्रति किलो)
सब्जियां थोक भाव रिटेल भाव
आलू 15 से 17 22 से 25
टमाटर 30 से 40 40 से 60
लोकी 25 से 55 40 से 80
खीरा 15 से 22 30 से 40
शिमला मिर्च 60 से 120 120 से 160
टिण्डे 60 से 90 120 से 160
बैंगन 35 से 50 60 से 80
अरबी 25 से 32 40 से 60
भिण्डी 35 से 45 60
धनिया 80 से 120 100 से 160
गिलकी 50 से 65 80
पत्तागोभी 40 से 50 60
फूलगोभी 60 से 80 80 से 100