17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सांगोद नगर पालिका चेयरमैन ने बीच रोड पर ठेकेदार को मारे चांटे, भड़का वाल्मीकि समाज, वीडियो वायरल

Video viral, Sangod Municipality, Slap Case : सांगोद के बपावर रोड पर उस वक्त जमकर हंगामा हो गया जब नगर पालिका चेयरमैन ने एक ठेकेदार को बीच रोड पर थप्पड़े मार दी।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Oct 05, 2019

Slap Case

सांगोद नगर पालिका चेयरमैन ने बीच रोड पर ठेकेदार को मारे चाटें, भड़का वाल्मीकि समाज, वीडियो वायरल

कोटा. सांगोद के बपावर रोड पर उस वक्त जमकर हंगामा हो गया जब नगर पालिका चेयरमैन ने एक ठेकेदार को बीच रोड पर थप्पड़े मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार बपावर रोड स्थित सेन कॉलोनी में शनिवार दोपहर एक बजे करीब को एक गोवंश की मौत हो गई थी। लोगों की सूचना पर मृत मेवशी ठेकेदार मौके पर पहुंचा और शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे बांधकर घसीटता हुआ ले जाने लगा।

Read More: पैसों का शॉटकर्ट: कच्चे रास्तों का परमिट लेकर पक्की सड़कों पर दौड़ रही निजी बसें, खाली लौट रही रोडवेज

शव की दुर्गती देख लोग भड़क उठे और हंगामा कर दिया। इसी बीच यहां से गुजर रहे सांगोद नगर पालिका अध्यक्ष देवकीनंदन राठौर सड़क पर जमी भीड़ देख रुके और मामला जानने के बाद ठेकेदार को जमकर थप्पड़ें लगा दी और गाली-गलौच कर मारपीट कर दी। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो व्हाट्स एप गु्रपों में तेजी से शेयर होने लगा। कुछ ही देर में क्षेत्र में हंगामा हो गया।

Read More: कोटा में 6 मंजिला कोचिंग हॉस्टल में लगी भीषण आग, जान बचाने को छतों से कूदे बच्चे, कई स्टूडेंट्स चोटिल

वाल्मीकि समाज में आक्रोश
घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज में आक्रोश फैल गया। 40-50 लोग वीडियो की सीडी बनवाकर थाने पहुंचे और पालिका चेयरमैन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। समाज के लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाना परिसर में हंगामा कर दिया।

Read More: भृत्युभोज रुकवाने पहुंची पुलिस फोर्स, खाना न बनाने की चेतावनी के साथ हलवाई को भगाया, क्यों, पढि़ए खबर

समाजबंधुओं ने चेयरमैन राठौर को ठेकेदार राजकुमार से माफी मांगने की मांग पर अड़े हैं। सूचना पर प्रशासन व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों की समझाइश कर मामला शांत करवाया। समाज के लोगों ने राठौर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।