9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिल भारतवर्षीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा ने लगाई प्री-वेडिंग पर रोक, कन्या जन्म पर 5 हजार की एफडी

अखिल भारतवर्षीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रामचरण छात्रावास विनोबा भावे नगर में आयोजित की गई। इसमें प्री वेडिंग फोटो शूट पर रोक लगाने, प्रत्येक कन्या के जन्म पर 5 हजार की एफडी करवाने, किसी समाजबंधु की मृत्यु के प्रथम दिन घरेलू व्यवस्थाओं में साथ निभाने, निर्धन परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए रामचरण रिलीफ फण्ड की स्थापना, बाल संस्कार शिविर का आयोजन, विधवाओं की प्रतिमाह पेंशन में वृद्धि का निर्णय लिया गया।  

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Aug 28, 2023

अखिल भारतवर्षीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा ने लगाई प्री-वेडिंग पर रोक, कन्या जन्म पर 5 हजार की एफडी

अखिल भारतवर्षीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा ने लगाई प्री-वेडिंग पर रोक, कन्या जन्म पर 5 हजार की एफडी

कोटा. अखिल भारतवर्षीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रामचरण छात्रावास विनोबा भावे नगर में आयोजित की गई। इसमें प्री वेडिंग फोटो शूट पर रोक लगाने, प्रत्येक कन्या के जन्म पर 5 हजार की एफडी करवाने, किसी समाजबंधु की मृत्यु के प्रथम दिन घरेलू व्यवस्थाओं में साथ निभाने, निर्धन परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए रामचरण रिलीफ फण्ड की स्थापना, बाल संस्कार शिविर का आयोजन, विधवाओं की प्रतिमाह पेंशन में वृद्धि का निर्णय लिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष केएल विजय ने कहा कि विजयवर्गीय वैश्य समाज की राष्ट्र निर्माण में भी अहम भूमिका रही है। पूर्व अध्यक्ष सीपी विजय ने बताया कि बैठक में महासभा ने 6 स्थानीय सभाओं को श्रेष्ठ कार्य करने सम्मानित, 7 जनों को विजयवर्गीय रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश विजय ने बताया कि बैठक में 13 प्रदेशों के अध्यक्ष, मंत्री, महासभा के संरक्षक परामर्शदाता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित पदेन सदस्य व समिति संयोजक सहित 300 से अधिक व्यक्तियों ने शिरकत की।

इनको मिला विजयवर्गीय रत्न

ओमप्रकाश विजयवर्गीय चौमूं, जयकृष्ण विजयवर्गीय अलवर, बसंत कुमार विजयवर्गीय अजमेर, कृष्णा रामकृष्ण विजयवर्गीय गुरुग्राम, इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय, राजीव विजयवर्गीय अलवर, नितिन विजय कोटा को विजयवर्गीय रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठकार्य करने वाली 6 समितियां को नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र भी सौंपे गए।