11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

देखें वीडियो… झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, फसलों को फायदा

लोगों को गर्मी व उमस से मिली राहत

Google source verification

कोटा. जिले में सोमवार को कई गांवों व कस्बों में बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। वहीं लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि इससे फसलों को फायदा होगा। सोमवार को कुंदनपुर, सांगोद, चेचट, कनवास, रावतभाटा क्षेत्र में बारिश हुई। कुंदनपुर में सुबह से ही मौसम में उमस बनी हुई थी। शाम पौने पांच बजे पन्द्रह मिनट तेज बरसात हुई। इससे गलियारों में पानी बह निकला।
रावतभाटा में पूरे दिन गर्मी व उमस के बाद शाम को मौसम में बदलाव आया। तेज हवा के साथ आसमान में बिजली चमकने लगी और काले बादल छाए। हवाओं के साथ कई क्षेत्रों में तेज तो कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। चारभुजा – झालरबावड़ी और एनटीसी मुख्य मार्ग पर सड़क पर पानी बह निकला। यहां चल रहा जन्माष्टमी मेला भी बारिश से प्रभावित हुआ है। उपखण्ड मुख्यालय सहित क्षेत्र में तीसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला रहा। वहीं बारिश के चलते फसलों को भी फायदा मिल रहा है। इससे किसान खुश हैं।