4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

देखें वीडियो…. हमराह में सजी गीत, संगीत की पाठशाला

उमंग, उल्लास और ऊर्जा की तरंगे बिखरी

Google source verification

रावतभाटा. राजस्थान पत्रिका की ओर से उमंग, उल्लास और ऊर्जा की तरंगे बिखेरने वाले हमराह का आयोजन हमेशा की तरह रविवार को राणा प्रताप सागर बांध इंडिया गेट पर आयोजित हुआ। सुबह साढ़े 6 से साढ़े 8 बजे तक लोगों ने योग, प्राणायाम, हास्य योग और दौड़ में ख़ुशी-ख़ुशी भाग लिया। सेहत की पाठशाला लगी, संगीत बजा, डांस हुआ और साइकिलिंग, स्केटिंग, कविता पाठ हुआ। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने ओपन जिम पर कसरत की।
नयनों में सपना, सपनों में सजना

रामकिशन स्वामी उर्फ़ जूनियर राजेश खन्ना का नयनों में सपना, सपनों में सजना गाने पर डांस खूब सराहा गया। डॉ. एमएल परिहार ने स्वस्थ जीवन शैली पर व्याख्यान दिया। गीतांश के पंजाबी गीत अगलावा मजबूरी नू पर हमराही खूब हंसे। रमाकांत शर्मा की गीता, कुरान, बाइबल की तरह प्रेम संदेश और हिन्दू नव वर्ष की शुभकामना वाली कविता पर खूब तालियां बजी। योग प्रशिक्षक गिरधारीलाल जाट ने योग के विभिन्न आसन सिखाए। किंजल और रिया ने स्केटिंग पर डांस किया। संचालन आरडी शर्मा ने किया। आभार गिरिराज गुप्ता ने जताया। हार्दिक, निशा चौहान, मनीष गिरी, तनिशा बुनकर, महिमा, विधा, प्रीति श्रीवास्तव, भव्य छाबड़ा, गीतांश, जरीन, दिव्यांशी, हिमानी, हर्ष छाबड़ा, महेश चंद्र, रामचंद्र, धर्मवीर सिसोदिया, एनपी मौर्य, सीपी सैनी, वसीम खान, ब्रजेश पाराशर, प्रदीप कुमार, गिरी प्रसाद, रणवीर सिंह, निर्मल कुमार मीणा, देवेंद्र चौधरी, आरपी वर्मा, राजेश कुमार, नेम सिंह सरोज, सरिता, जैनब का सहयोग रहा।