
Kota Weather
शहर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह मौसम साफ रहा, वहीं दोपहर होते-होते घने काले बादलों ने आसमान को ढक लिया। दोपहर 2.30 बजे नए कोटा क्षेत्र में अचानक बौछारें शुरू हुईं, जिससे सड़कों पर पानी जम गया और वातावरण में ठंडक घुल गई। रात के समय कूलर बंद हो गए। पंखों की गति धीमी हो गई। कोटा का अधिकतम तापमान 31.6 व न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
बूंदी में बूंदाबांदी, केशवरायपाटन में मंडी में जिंस भीगी
बूंदी शहर में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। केशवरायपाटन की बारिश हुई, जिससे सडकें गीली हो गई। केशवरायपाटन की मंडी में जिंस भीग गई। लगातार तीसरे दिन भी सूर्यदेव के तेवर नरम रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम में ठण्डक बनी रही। कूलर-पंखों की गति धीमी हो गई। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झालावाड़ व बारां जिले में भी बादल छाए रहे।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में मध्य प्रदेश के पश्चिमी भागों व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से हल्की मध्यम बारिश दर्ज हुई है। राज्य के दक्षिणी, पूर्वी व पश्चिमी भागों में आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश व आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12-13 मई से कमी होने तथा तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में आगामी 5-6 दिन हीटवेव की संभावना नहीं है।
संबंधित विषय:
Updated on:
07 May 2025 07:14 pm
Published on:
07 May 2025 07:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
